लाइव टीवी

खास हो गया राम चरण का बर्थडे, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वैयर की नैस्डैक बिल्डिंग पर लगे पोस्टर 

Updated Mar 27, 2021 | 15:46 IST

मगाधीरा, येवदु , रंगस्थलम जैसी फिल्मों में काम कर चुके साउथ के एक्टर रामचरण आज 36वां बर्थडे मना रहे हैं। रामचरण साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं।

Loading ...
Ram Charan

Ram Charan Birthday: चेन्नई में जन्मे रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण अपने में एक ऐसी शख्सियत को समावेशित करते हैं, जिसे समूची दुनिया की प्रत्येक पीढ़ी द्वारा असीमित प्यार और स्नेह दिया जाता है।

इसी का जीता जागता उदाहरण है कि न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वैयर की नैस्डैक बिल्डिंग में मेगा पॉवरस्टार Ram Charan के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं हेतु उनके पोस्टर्स लगाए गए हैं। राम चरण तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में से एक हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वे अपने आइकॉनिक स्टाइलिश लुक के लिए भी चर्चित हैं।

आरआरआर में भी राम चरण को बहुत ही क्रूर अवतार में देखा जा रहा है, जो एक बहादुर और ईमानदारी से परिपूर्ण व्यक्ति है। इस नाम के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी का काल्पनिक चित्रण करते हुए राम चरण इस अवतार में निडर और साहसी लग रहे हैं। इस किरदार को निभाने के लिए निर्देशक राजामौली की पहली पसंद चरण थे क्योंकि वे स्वयं में शांति और धीरज का उचित संयोजन समाहित करते हैं। देश-दुनिया के चहेते राम चरण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मगाधीरा, येवदु , रंगस्थलम जैसी फिल्मों में काम कर चुके साउथ के एक्टर रामचरण आज 36वां बर्थडे मना रहे हैं। रामचरण साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। रामचरण को उनकी पहली ही फिल्म चिरुथा के लिए साल 2007 में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।    

रामचरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामचरण की नेट वर्थ 1,250 करोड़ रुपए है।  रामचरण ट्रूजेट एयरलाइन के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2013 में की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।