लाइव टीवी

न्यूड फोटोशूट के कारण मुसीबत में फंसे Ranveer Singh, भावनाएं आहत करने पर दर्ज हुई शिकायत

Updated Jul 25, 2022 | 20:05 IST

Police complaint against Ranveer Singh : रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट के कारण मुसीबत में फंस गए हैं। अब रणवीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। जानिए पूरा मामला...

Loading ...
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • न्यूड फोटोशूट के कारण मुसीबत में फंसे रणवीर सिंह।
  • रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज।
  • रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप।

Complaint against Ranveer Singh: रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट के कारण मुसीबत में फंस गए हैं। रणवीर सिंह के खिलाफ चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। एडवोकेट वेदिका चौबे ने अपनी शिकायत में कहा है कि रणवीर सिंह के इस फोटोशूट से महिलाओं की भावनाएं आहत हुए है। रणवीर पर आईपीसी की धारा 292, 293 और 509 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने पेपर मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस पर कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया। वहीं, कई सेलेब्स ने उनकी आलोचना की है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ शिकायत में शिकायतकर्ता ने लिखा है कि, 'रणवीर सिंह को भारतीय संस्कृति की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। इसके अलावा वह भारत और विदेश में रह रहे लोगों के बारे में भी नहीं सोचते हैं। वह केवल भारत की संस्कृति और परंपरा  को खत्म कर करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप सोसाइटी में न्यूड घूमे। भारत में एक्टर को नायक कहते हैं और उनके स्टाइल को कई लोग फॉलो करते हैं। देश के कई हिस्सों में उनको भगवान मानकर पूजा तक जाता है।' 

Also Read: फोटो खिंचाने के लिए न्यूड हो गए रणवीर सिंह, बोले- हजारों लोगों के सामने उतार सकता हूं कपड़े

समाज में जाएगा गलत संदेश
एडवोकेट ने अपनी शिकायत में आगे लिखा है, 'ऐसे कृत्य से रणवीर सिंह जैसे एक्टर सस्ती पब्लिसिटी हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए वह लोगों की भावनाओं को आहत करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उनकी इस तरह की हरकतों का कड़ा विरोध करना चाहिए। ऐसा यदि नहीं हुआ तो कई दूसरे एक्टर्स भी सस्ती पब्लिसिटी के लिए ऐसा ही करेंगे। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। अगर इन चीजों को रोका नहीं गया तो देश की संस्कृति और परंपरा नष्ट हो जाएगी। वह देश के कई लोगों के हीरो, स्ट्रगलिंग एक्टर के लिए रोल मॉडल हैं। 

शिकायत में आखिर में लिखा है, 'मेर दो बेटियां और घर में चार और लड़किया हैं। मैं उनसे कहती हूं कि सोशल मीडिया और गूगल न्यूज न देखें। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत शिकायत दर्ज करवाना चाहती हूं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।