लाइव टीवी

FIR में आरोपी नंबर पांच हैं शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर, रेड में बरामद हुए ये प्रतिबंधित ड्रग्स

Updated Jun 14, 2022 | 15:20 IST

Siddhant Kapoor Drugs Case: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस में जमानत मिल गई है। अब उनके खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर सामने आई है। जानिए क्या लिखा है सिद्धांत कपूर के खिलाफ एफआईआर में...

Loading ...
Siddhant Kapoor
मुख्य बातें
  • सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस में मिल गई है बेल।
  • सिद्धांत कपूर एफआईआर में आरोपी नंबर पांच हैं।
  • पुलिस को रेड में प्रतिबंधित सामान मिले हैं।

Siddhant Kapoor Drugs Case. सिद्धांत कपूर को बैंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स केस में हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें इस मामले में बेल मिल गई है। अब सिद्धांत कपूर के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर सामने आई है। इसमें सिद्धांत आरोपी नंबर पांच हैं। इसके साथ ही सिद्धांत कपूर के पास से पांच प्रतिबंधित ड्रग्स के पैकेट पुलिस को बरामद हुए हैं। 

Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक सिद्धांत को पांचवें नंबर का आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कंफर्म किया कि उन्होंने पुष्ट सूचना मिली थी कि इस जगह पर रेव पार्टी चल रही थी। इसके बाद ही  रेड डाली गई थी। पार्टी में सिद्धांत कपूर डीजे का काम कर रहे थे। इस दौरान दो संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ के पैकेट डस्टबिन से बरामद किए गए। इनमें से एक गांजा हो सकता है। वहीं, दूसरा केमिकल हो सकता है, इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि इस पैकेट को कौन लेकर आया।

Also Read: Siddhanth Kapoor Drugs Case: ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को मिली जमानत

सिद्धांत कपूर को मिली बेल
सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में जमानत मिल गई है। सिद्धांत के अलावा चार और आरोपियों को भी बेल मिल गई है। एक्टर से कहा गया है कि जब जरूरत पड़ी तब पुलिस के सामने हाजिर होना होगा। गौरतलब है कि 35 लोगों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। इसके अलावा सभी का ड्रग्स टेस्ट कराया गया। सिद्धांत कपूर के अलावा छह और आरोपियों का नतीजा पॉजीटिव आया है। वहीं, इस रेव पार्टी से सिद्धांत कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह डीजे संभाल रहे हैं। 

सिद्धांत कपूर को हिरासत में लेने के बाद उनके पिता शक्ति कपूर का रिएक्शन आया था। ई टाइम्स से बातचीत में शक्ति कपूर ने कहा, 'मैं केवल एक चीज कह सकता हूं- यह संभव नहीं है।' हिरासत में लेने के बाद बेंगलुरु के ईस्ट डिवीजन के डीसीपी डॉ भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा, 'सिद्धांत कपूर की ड्रग्स टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्हे उल्सूर पुलिस स्टेशन लाया गया है।'  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।