लाइव टीवी

Katrina Kaif की शादी से लेकर सांप के काटने तक, साल 2021 में इन वजह से खबरों में रहे Salman Khan

Updated Dec 27, 2021 | 15:47 IST

Salman Khan in News at 2021: सलमान खान साल 2021 में कई कारण से चर्चा में रहे थे। सलमान खान ने इस साल बजरंगी भाईजान के सीक्वल की घोषणा की। जानिए वो मौके जब सलमान रहे सुर्खियों में...

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • सलमान खान साल 2021 में कई कारण से चर्चा में रहे हैं।
  • कैटरीना कैफ की शादी के बाद सलमान खान पर कई मीम्स बने थे।

Salman Khan in 2021: सलमान खान 27 दिसंबर को 56 साल के हो गए हैं। साल 2021 में सलमान खान अलग-अलग कारण से चर्चा में रहे थे। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज हुई। इसके अलावा सलमान खान आयुष शर्मा के साथ फिल्म अंतिम में भी नजर आए। बर्थडे से ठीक एक दिन पहले सलमान खान को सांप ने काट लिया। 

सलमान खान ने इस साल बजरंगी भाईजान के सीक्वल की घोषणा की है। आरआरआर इवेंट के दौरान, सलमान खान ने बजरंगी भाईजान के सीक्‍वल की बात की। इस दौश्रान फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता से पूछा, "तो क्या हम कह सकते हैं, यह फिल्म की आधिकारिक घोषणा है?" इस का जवाब एक्‍टर ने हां में दिया। सलमान ने यह भी खुलासा किया कि विजयेंद्र प्रसाद पहले ही सीक्वल की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।

Also Read: जानिए Salman Khan की दिलेरी के ये किस्से, रिक्शे वाले को दिए सात हजार रुपए, कोरोना में हजारों वर्कर्स के खाते में डाले पैसे

कैटरीना कैफ की शादी  
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ इस साल विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर कई मीम्स बने। हालांकि, सलमान खान ने ये शादी अटेंड नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने कैटरीना कैफ को गिफ्ट में तीन करोड़ रुपये कीमत की रेंज रोवर कार तोहफे में दी है। 

कोरोना में वर्कर्स के खाते में डाले पैसे 
साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग गया था। इस कारण एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के हजारों दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था। ऐसे में सलमान खान मदद के लिए आगे आए थे। सलमान ने FWICE के 25 हजार सदस्यों की आर्थिक मदद करते हुए पंद्रह -पंद्रह सौ रुपए सीधे-सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए थे।     

राधे रही फ्लॉप 
साल 2021 को ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज हुई। ये साल 2021 की सबसे खराब फिल्मों में से एक रही। सलमान खान की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था लेकिन यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई। ईद के मौके पर सलमान खान की यह फिल्म रिलीज हुई थी लेकिन दर्शकों ने उनके ईद के तोहफे को कबूल नहीं किया।  

बर्थडे से पहले सांप ने काटा 
सलमान खान के बर्थडे से पहले सांप ने काट दिया। मीडिया से बातचीत में सलमान खान ने कहा, 'मेरे फार्म हाउस में एक सांप आ गया था। मैं छड़ी की मदद से उसे बाहर ले गया। तभी वह मेरे हाथ तक पहुंच गया। मैंने उसे पकड़ लिया, तभी उसने तीन बार मुझे काट लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था।'

सलमान खान ने कहा, 'मैं छह घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा था। मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं। आपको बता दें कि सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए ही फार्महाउस पहुंचे हुए थे। अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद देर शाम वह मीडिया के सामने आए।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।