लाइव टीवी

Vinod Khanna Birthday: अधूरी रह गई विनोद खन्ना की ये ख्वाहिश, कभी इस वजह से पिता ने तान दी थी बंदूक

Vinod Khanna
Updated Oct 06, 2021 | 10:12 IST

Vinod Khanna Birthday: 70 के दशक के सुपरस्टार और दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना का आज बर्थडे है। विनोद खन्ना ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग में करियर बनाया। जानिए विनोद खन्ना के बारे में जाने दिलचस्प बातें...

Loading ...
Vinod KhannaVinod Khanna
Vinod Khanna
मुख्य बातें
  • विनोद खन्ना का छह अक्टूबर को बर्थडे है।
  • विनोद खन्ना एक वक्त स्टारडम में अमिताभ बच्चन को टक्कर देते थे।
  • विनोद खन्ना के पिता एक्टिंग के सख्त खिलाफ था।

मुंबई. वेटरन एक्टर विनोद खन्ना का आज बर्थडे है।  विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 पेशावर में हुआ था। 70 के दशक में विनोद खन्ना स्टारडम के मामले में अमिताभ बच्चन को भी कड़ी टक्कर देते थे। 

विनोद खन्ना का जन्म साल 1946 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत के पेशावर में हुआ था। उन्होंने सुनिल दत्त की फिल्म मन का मीत (1968) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह विलेन के रोल में थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने मेरा गांव, मेरा देश' में विलेन का रोल निभाया था। बतौर हीरो विनोद खन्ना की पहली फिल्म हम तुम और वो थी। विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन ने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर और अमर अकबर एंथनी में साथ काम किया।

VinodKhanna:ThecancerthatkilledactorVinodKhanna-TimesofIndia

पिता थे एक्टिंग के सख्त खिलाफ 
विनोद खन्ना ने बचपन में स्कूल में एक ड्रामा में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया था। विनोद खन्ना के पिता बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि वह एक एक्टर बनें। वह चाहते थे कि विनोद खन्ना उनका बिजनेस संभाले। लेहरें रेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक जब उनके पिता को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अपने बेटे के सिर पर बंदूक तान दी।

पिता से मांगे दो साल 
विनोद खन्ना की मम्मी ने उनके पिता को समझाया तब उन्होंने दो साल का वक्त दिया। विनोद खन्ना जब अपने करियर की ऊंचाई में थे तो वह फिल्में छोड़कर ओशो के आश्रम चले गए थे। यहां उन्होंने माली का काम किया था। कुछ वक्त बाद उन्होंने वापस आकर फिल्मों में वापसी की। 

विनोद खन्ना की एक ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो सकी थी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत के सांस्कृतिक दरोहर परिषद के महासचिव से विनोद ने अपनी पुश्तैनी शहर की यात्रा की इच्छा जताई थी। विनोद पेशावर स्थित उस इलाके को देखना चाहते थे जहां पर उनके माता-पिता और पूर्वज रहे थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।