लाइव टीवी

Arvind Trivedi Dies: 'लंकेश' के निधन पर शोक में डूबे 'रामायण' के राम, लक्ष्‍मण और सीता, Arun Govil बोले- 'वे सीधे परमधाम जाएंगे'

Arvind Trivedi Death
Updated Oct 06, 2021 | 10:58 IST

Arun govil, Deepika Chikhalia and Sunil Lahri reacts on Arvind Trivedi Death: रामायण सीरियल के लंकेश यानि अरविंद त्रिवेदी के निधन पर अभिनेता अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया और सुनील लहरी ने शोक व्‍यक्ति किया है।

Loading ...
Arvind Trivedi DeathArvind Trivedi Death
Arvind Trivedi Death
मुख्य बातें
  • रामायण सीरियल के लंकेश यानि अरविंद त्रिवेदी का हुआ न‍िधन
  • अरविंद त्रिवेदी ने मंगलवार रात मुंबई में ली आखिरी सांस
  • अरविंद त्रिवेदी के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर

Arun govil, Deepika Chikhalia and Sunil Lahri reacts on Arvind Trivedi Death: रामानंद सागर द्वारा निर्मित लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में लंकेश का किरदार निभाने वाले एक्‍टर अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार रात निधन हो गया। वह काफी वक्‍त से बीमार थे और मंगलवार रात अचानक हार्ट अटैक के बाद इस दुनिया से चले गए। उनके निधन से फैंस दुखी हैं। तमाम लोग उन्‍हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं। 

उनके निधन पर रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल, माता सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिखालिया और लक्ष्‍मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक व्‍यक्ति किया है।

अरुण गोविल ने ल‍िखा- वे श्रीराम का सानिध्य पाएंगे

अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा- आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।

दीपिका चिखालिया ने दी श्रद्धांजलि 

रामायण की माता सीता यानि दीपिका चिखालिया ने इंस्‍टाग्राम पर अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी है। उन्‍होंने रावण के किरदार में उनकी एक तस्‍वीर साझा की है और उनकी शख्सियत की तारीफ की है। उन्‍होंने लिखा- मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वह नेकदिल इंसान थे।    

इसी तरह रामायण के लक्ष्‍मण यानि सुनील लहरी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्‍यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे। सुनील लहरी ने भी उनकी दो तस्‍वीरें साझा की हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।