लाइव टीवी

हॉटनेस में अदाकाराओं को टक्कर देती है मुमताज की बेटी Tanya Madhvani, 2 बच्चों की मां की फिटनेस कर देगी हैरान

Updated Jun 04, 2022 | 10:31 IST

Tanya Madhvani daughter of Mumtaz Hot pics: बॉलीवुड अदाकारा मुमताज अपने जमाने में खूबसूरती के लिए मशहूर थीं। राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार भी उनके दीवाने थे। मुमताज की बेटी तान्या माधवानी भी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।

Loading ...
Tanya Madhvani daughter of Mumtaz

Tanya Madhvani daughter of Mumtaz Hot pics: बॉलीवुड अदाकारा मुमताज अपने जमाने में खूबसूरती के लिए मशहूर थीं। वह जब पर्दे पर आती थीं तो लोग पागल हो जाते थे। उनकी एक झलक पाने को बेताबी दिखती थी। राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार, शम्मी कपूर औयश चोपड़ा जैसे लोग उनके दीवाने थे। खूबसूरती में मुमताज स्वर्ग की अप्सरा से कम नहीं रही होंगी।  

मुमताज ने साल 1974 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी रचाई और इनकी दो बेटियां हुईं। नताशा माधवानी और तान्या माधवानी। अब जब हम मुमताज की बेटी तान्या माधवानी को देखते हैं, वे भी अपनी मां की तरह ही नजर आती हैं। सादगी और खूबसूरती से तान्या सभी को अपना कायल बना लेती हैं। तान्या माधवानी ने लंदन बेस्ड मार्को सीलिया से साल 2015 में शादी की और दो बच्चों की मां बनीं। 

Also Read: 8 साल छोटी मुमताज को दिलों जान से चाहते थे यश चोपड़ा, ऐसे टूट था दोनों का रिश्ता

तान्या मुमताज की छोटी बेटी हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनकी फिटनेस लाजवाब है। अपनी फिटनेस के बूते वह बॉलीवुड की कई अदाकाराओं को टक्कर देती हैं। 

वहीं जब आप उनका लुक और स्टाइल देखेंगे तो उनके दीवाने हो जाएंगे। उनकी एक एक तस्वीर ऐसी है कि आप नजरें  नहीं हटा पाएंगे। हजारों लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरों को लाखों की संख्या में लाइक्स मिलते हैं। वह कई बार तो पारंपरिक परिधान में नजर आती हैं लेकिन अधिकांश तस्वीरों में वह वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर तान्या की बिकिनी में भी कई तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर फैंस आहें भरने लगते हैं। बिकिनी में वह बला की खूबसूरत लगती हैं और उनकी हॉटनेस का कोई मुकाबला नजर नहीं आता है। तान्या बॉलीवुड से दूर हैं और उन्होंने कभी मां की तरह सिनेमाई पर्दे पर कदम रखने की कोशिश नहीं की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।