लाइव टीवी

अनुपमा, 04 जून 2022 एपिसोड अपडेट: पाखी के बॉयफ्रेंड से लेकर अनुज के भैया-भाभी तक, अनुपमा में एक दिन में हुई तीन नई एंट्री

Updated Jun 04, 2022 | 11:43 IST

अनुपमा, 04 जून 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में एक साथ तीन नई एंट्री हुई है। अनुज के भैया और भाभी ने दिया अनुज और अनुपमा को सरप्राइज। जानिए क्या हुआ शनिवार के एपिसोड में...

Loading ...
अनुपमा 04 जून 2022
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल अनुपमा में तीन नई एंट्री हुई है।
  • अनुज के भैया भाभी ने दिया अनुपमा को सरप्राइज।
  • समर की लाइफ में हुई नई लड़की की एंट्री।

अनुपमा 04 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल के आज के एपिसोड में चार नई एंट्री हुई है। जहां अनुज के भाई और भाभी अनुपमा से मिलने के लिए पहुंचे। वहीं, समर की लाइफ में जल्द ही नई लड़की की एंट्री होने की खबरें थी। आज लड़की की पहली झलक दिखाई गई। इसके अलावा पाखी की लाइफ में एक नई एंट्री हुई है। जानिए क्या हुआ अनुपा के आज के एपिसोड में।   

आज के एपिसोड में अनुज (Anupama 04 June 2022 full episode) बरखा को देखकर खुश होता है। अनुपमा भी खुश होती हैं। अनुज बरखा को अनुपमा से मिलवाता है। बरखा अनुज से कहती हैं कि उन्हें सरप्राइज कैसा लगा। अनुपमा बरखा के पैर छूती हैं। बरखा बताती हैं कि अमेरिका में हर कोई कल्चर को फॉलो नहीं करता है। अनुपमा कहती है कि हर किसी को अपना कल्चर फॉलो करना चाहिए। दूसरी तरफ शाह परिवार में लीला किंजल को कॉन्सर्ट में जाने से रोकती है। समर, पारितोष और पाखी किंजल को अपने साथ ले जाने के लिए लीला को मनाते हैं। किंजल भी रिक्वेस्ट करती हैं। लीला नहीं मानती हैं।

Also Read: Anupama New entry: कौन है अनुपमा की भाभी बरखा कपाड़िया, क्योंकि से कुमकुम भाग्य जैसे शोज का रही हैं हिस्सा    

अरुण देता है सरप्राइज (Anupama full episode)
बरखा के बाद अनुज का भाई अरुण अनुपमा को सरप्राइज देता है। अरुण कहता है कि सभी को एक साथ सेलिब्रेट करना चाहिए। वहीं, शाह परिवार में किंजल खुद कॉन्सर्ट में जाने से मना कर देती है, क्योंकि वहां बहुत भीड़ होगी। वनराज और लीला कहते हैं कि समर, पाखी और पारितोष कॉन्सर्ट में चले जाए, वह किंजल का ख्याल रखेंगे। अरुण अनुज से पूछता है कि उसके सिक्स पैक एब्स कहां गए। अनुज कहता है कि अनुपमा बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। अनुपमा इमोशनल हो जाती हैं। अनुपमा कहती है कि अभी तक पत्नी थी। अब वह बहू बन गई। दूसरी तरफ समर, पारितोष और पाखी कॉन्सर्ट में जाते हैं। 

   

समर की जिंदग में नई लड़की (Anupama 04 June 2022 written update )
कॉन्सर्ट में समर को अपने दोस्त का फोन आता है। पाखी कहती हैं कि वह जाए। समर कहता है कि वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकता है। पाखी समर से कहती हैं कि वह बच्ची नहीं हैं। वहीं, एक लड़का पाखी के करीब आने की कोशिश कर रहा था। तभी एक लड़का पाखी को बचाता है। 

पाखी लड़के को देखकर चौंक जाती है। वहीं, समर अपने दोस्त की पेंटिंग की बुराई करता है। वह कहता है कि इतनी बुरी पेंटिंग किसने बनाई है।  ये सुनकर वहां मौजूद एक लड़की उसे पेंटिंग का मतलब बताती है। वो कहती है इसमें वो लड़की एक सपना देख रही है। समर उसे एक टक देखता रहता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।