लाइव टीवी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पोस्‍ट की एक जैसी तस्‍वीर, जानें क्‍यों हो रही है सोशल मीड‍िया पर वायरल

Updated Feb 04, 2021 | 15:41 IST

हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो काफी भावुक कर देने वाली तस्वीर है। ये खूब वायरल भी हो रही है। जानें मामला।

Loading ...

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं हाल ही में दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि लगभग 11 महीने बाद मुंबई में लोकल ट्रेन के चलने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है, एक शख्स ट्रेन पर चढ़ने से पहले ट्रेन के दरवाजे पर अपना मत्था टेक कर आशीर्वाद ले रहा है। वास्तव में यह तस्वीर काफी भावुक कर देने वाली है।

आपको बता दें कोरोना महामारी की वजह से आम आदमी की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई। इस दौरान मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेन के पहिए भी थमे रहे। जिससे लोगों को अपने ऑफिस या कहीं पर जाने के लिए घंटों का सफर तय करना पड़ता था। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ ने इस फोटो को शेयर कर अपने सौभाग्य को एकनॉलेज करने को कहा है।

किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य होता है उसके पैरेंट्स का  होना। अर्जुन इस बात को काफी अच्छी तरह जानते हैं। बता दें अर्जुन कपूर ने कम उम्र में अपनी मां मोना कपूर को खो दिया था। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मां मोना कपूर के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को सलाह दी थी कि वो अपने माता पिता को कभी भी ना भूलें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।