लाइव टीवी

[Video] मलाइका अरोड़ा के परिवार के करीब आए अर्जुन कपूर, बेटे अरहान के साथ पहुंचे गर्लफ्रेंड के घर

Updated Feb 19, 2021 | 19:45 IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लॉकडाउन में बेहद करीब आ गए हैं। यही नहीं अर्जुन कपूर अब मलाइका के फैमिली के भी काफी करीब हैं। दोनों को साथ फैमिली गेट टुगेदर में स्पॉट किया गया है।

Loading ...

मुंबई. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार समय के साथ ज्यादा मजबूत होता जा रहा है। अर्जुन कपूर धीरे-धीरे मलाका अरोड़ा की फैमिली के करीब भी आ रहे हैं। अर्जुन मलाइका की मम्मी के घर पर स्पॉट हुए हैं। 

अरोड़ा परिवार के गेट टुगेदर में अर्जुन कपूर शामिल हुए हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलावा अमृता अरोड़ा और उनकी फैमिली भी इस गेट टुगेदर में शामिल हुईं थीं। 

गेट टुगेदर से बाहर निकलते हुए अर्जुन कपूर मलाइका को उनकी गाड़ी तक छोड़ने के लिए आए। अर्जुन कपूर मलाइका पिछले कुछ वक्त से अपने रिश्ते का खुलकर इजहार कर रहे हैं। 

पिछले कुछ वक्त से अर्जुन और मलाइका की शादी के चर्चे आ रही हैं। हालांकि, अर्जुन ने कहा था कि वह इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं देना चाहते हैं। अब इतनी अफवाह उड़ गई है कि जो लोग इसे सच मानते थे, उन्होंने भी इसे मानना छोड़ दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।