लाइव टीवी

मालती को सुनाने के लिए निक जोनस के पास है गानों का खास कलेक्शन, लोरी गाकर रख रहे हैं बेटी का ख्याल

Updated May 11, 2022 | 20:35 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस की परवरिश कर रहे हैं। वहीं, अपनी बेटी को लोरी सुनाने की जिम्मेदारी निक जोनस ने उठाई है। जानिए अपडेट...

Loading ...

Nick Jonas singing for daughter: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इस साल बेटी मालती मेरी के पेरेंट्स बने हैं। मदर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मालती के घर आने पर निक और प्रियंका चोपड़ा ने एक पूजा भी रखी थी। वहीं, अब मालती को लोरी सुनाने की जिम्मेदारी निक जोनस ने उठाई है। मालती को लोरी सुनाने के लिए निक जोनस गिटार के साथ अपना सिंगिंग टैलेंट भी दिखा रहे हैं। ये देखकर प्रियंका चोपड़ा का दिल भर आया है। मालती को चुप करवाने के लिए निक जोनस अपने एक से बढ़कर एक गाने सुना रहे हैं। खबरों के मुताबिक निक जब भी अपनी बेटी के लिए गाते हैं तो प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि निक और मालती का ये प्यार प्रियंका को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा से अपनी बॉन्डिंग याद दिला रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।