लाइव टीवी

Nora Fatehi Video: मिताली राज से नोरा फतेही ने सीखा बैट पकड़ना, पिंक साड़ी में खेला क्रिकेट

Nora Fatehi
Updated Jul 09, 2022 | 20:38 IST

Nora Fatehi Video: नोरा फतेही सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं। नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह पिंक साड़ी में क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। यहां देखें वायरल वीडियो...

Loading ...

Nora Fatehi Viral Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिथु (Shabash Mithu) अगस्त 2022 में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए मिताली राज (Mithali Raj) टीवी शो डांस दीवाने जूनियर के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान शो की जज नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ मिताली राज ने क्रिकेट खेला। नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोरा फतेही पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस दौरान मिताली राज उन्हें बैटिंग की टिप्स दे रही हैं। मिताली नोरा फतेही को सही से बैट पकड़ना सिखा रही हैं। इसके अलावा मिताली नोरा से कह रही हैं कि आंखे और ध्यान केवल बॉल पर होनी चाहिए। नोरा ने एक शॉट भी मारा।  सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।