लाइव टीवी

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से मिलने भूत पुलिस के सेट पर पहुंची मलाइका अरोड़ा, अंदाज देखने वाला था

Updated Jan 25, 2021 | 16:59 IST

इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मलाइका भूत पुलिस के सेट पर अर्जुन कपूर से मिलने के लिए पहुंची। इस दौरान मलाइका ब्लैक व्हाइट गेटअप में नजर आई।

Loading ...

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप से हर कोई वाकिफ होगा। जी हां यह दोनों एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते। ऐसा ही कुछ भूत पुलिस की शूटिंग के दौरान देखने को मिला, जहां पर शूटिंग के दौरान मलाइका अर्जुन कपूर से मिलने के लिए भूत पुलिस के सेट पर पहुंची। इस दौरान मलाइका ब्लैक और व्हाइट गेटअप में मास्क पहने हुए नजर आई। वहीं मलाइका के साथ अर्जुन कपूर पिंक चैक कुर्ते और जीन्स में दिखाई दिए। आपको बता दें इससे पहले भी अर्जुन कपूर धर्मशाला में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे। वहां भी मलाइका अर्जुन कपूर से मिलने के लिए पहुंची थी। क्रिसमस, न्यू ईयर के दौरान दोनों कपल्स गोवा में जश्न मनाते हुए नजर आए थे। दोनों की सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही थी। वहीं आपको बता दें अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।