लाइव टीवी

Filmfare Glamour and Style Awards: आलिया से अनुष्का और कियारा तक, अवॉर्ड नाइट में दिखा डीवाज के फैशन का जलवा

Updated Dec 04, 2019 | 07:34 IST |

Celebs at Filmfare Glamour and Style Awards 2019: फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा समेत सितारों ने स्टाइल में एंट्री की।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में छठे फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स रखे गए। ये शाम सितारों से सजी रही। इसमें बॉलीवुड के कई नामी सेलेब्स ने शिरकत की। इस अवॉर्ड फंक्शन में डीवाज के फैशन का जलवा नजर आया। इंडस्ट्री के हॉटेस्ट स्टार्स अपने-अपने स्टाइलिश लुक में नजर आएं। अपने नाम की ही तरह ये शाम ग्लैमर एंड स्टाइल से भरी रही। इस अवॉर्ड नाइट में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी जैसी डीवाज में स्टाइल में एंट्री की। यहां आलिया एक खूबसूरत डीप नेक आउटफिट में दिखी। इस थाई-हाई स्लिट आउटफिट में वे बेहद हॉट लग रही थीं।

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

अनुष्का शर्मा इस इवेंट में एक थाई-हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। हाई नेक वाली इस ड्रेस की स्लीव्ज ने हमारा ध्यान खींचा। इस दौरान उन्होंने ईयररिंग्स से अपने लुक को एक्सेसराइज किया।

3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

पति पत्नी और वो स्टार अनन्या पांडे इस अवॉर्ड शो में एक ऑफ-शोल्डर मिनी आउटफिट में पहुंची। पेस्टल पिंक और ब्लैक का ये कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा लग रहा था। 

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स में कियारा एक येलो गाउन में दिखीं। जिस पर नीचे की तरफ फेदर डिटेलिंग थी। ये लुक थोड़ा और बेहतर हो सकता था।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

शाम की तरह कृति सेनन भी अपने इस सीक्विन ड्रेस में बेहद चमक रही थीं। उन्होंने एक हाई स्लिट डीप नेक ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने ब्लैक स्ट्रेपी हील्स से अपने लुक को पूरा किया।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सनी लियोनी इस इवेंट में एक स्ट्रेपलेस सीक्विन गाउन में नजर आईं। उनका ये लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा था। उन्होंने न्यूड ग्लोसी लिप्स के साथ अपने मेकअप को सटल रखा था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।