लाइव टीवी

Photos: बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं हार्दिक पांड्या की मंगेतर, बिकिनी तस्वीरों से भरा है एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम

Updated Jan 02, 2020 | 18:23 IST |

Nataša Stanković Hot Photos: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई करने के बाद एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक लगातार चर्चा में हैं। बता दें कि रियल लाइफ में नताशा बेहद ग्लैमरस और हॉट हैं।

Loading ...
1/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

मशहूर सिंगर बादशाह का गाना 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे' से लोगों के दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने नए साल पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने नए साल पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई कर सबको हैरान कर दिया। दोनों कुछ समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे। सगाई की जानकारी हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी थी। वहीं रियल लाइफ में नताशा स्टेनकोविक बेहद हॉट और ग्लैमरस हैं। 

2/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर अक्सर बिकिनी फोटो शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस स्विमसूट में दिखाई दे रही हैं।

3/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

नताशा वीडियो सॉन्ग के अलावा बिग बॉस 8 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में एक्ट्रेस कुछ ही समय तक नजर आईं थी। लेकिन एक्ट्रेस कुछ ही समय में लोगों के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब रहीं।

5/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

नताशा आखिरी बार इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' में नजर आईं थीं। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा टीवी रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

6/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

पिछले दिनों वो डांस रियलिटी शो नच बलिए में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं थी। इस दौरान दोनों दमदार परफॉर्मेंस देते दिखाई दिए थे।

7/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

नताशा सर्बिया में जन्मी और पली बढ़ी हैं। उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की। बता दें कि साल 2012 में वो मुंबई आ गई थी। जहां वो एक साल बाद प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

8/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

फिल्म सत्याग्रह में वो आइटम सॉन्ग करते नजर आईं थी। इस गाने से उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिली। लेकिन 'डीजे वाले बाबू मेरा' गाने में नताशा को लोगों ने भरपूर प्यार दिया।

9/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि फिल्म जीरो में वो अभय देओल की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आईं थी। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीडे और फुकरे जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।