लाइव टीवी

Actresses in Saree: शादी सीजन में सीक्विन साड़ी का है ट्रेंड, करीना से काजोल तक डीवाज कर रही हैं इसमें शाइन

Updated Jan 06, 2020 | 16:22 IST |

Bollywood Divas in Sequin Saree: शादी सीजन के लिए इस बार सीक्विन साड़ी बहुत ट्रेंड में है। काजोल, करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी सीक्विन साड़ी में नजर आ रही हैं।

Loading ...
1/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

शादी सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस सीजन में सबसे बड़ी समस्या होती है कि शादी में क्या पहना जाए। दोस्त या कजिन की शादी में आप फीकी भी नहीं लग सकती हैं, इसलिए आपको इस दिन के लिए खास तैयारी करनी होती है। अगर आप लहंगा पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार साड़ी ट्राय करें। साड़ी सदाबहार है, जिसका स्टाइल बदलता रहता है। इस शादी सीजन के लिए सीक्विन साड़ी बेस्ट है। सीक्विन होने की वजह से ये आपको हैवी लुक देगी, जिसके साथ आप लाइट जूलरी भी कैरी कर सकती हैं। बॉलीवुड डीवाज के बीच भी ये बहुत पॉपुलर है। हाल ही में काजोल सीक्विन साड़ी में नजर आईं और उनका ये देसी अंदाज जबरदस्त लग रहा था।

2/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

ये सीक्विन साड़ी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की हैं। उनकी इस सीक्विन साड़ी में काजोल से लेकर करीना तक, कई एक्ट्रेसेज नजर आ चुकी हैं। यहां साड़ी में करीना बेहद हॉट लग रही हैं।

3/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

जान्हवी कपूर, मनीष मल्होत्रा की एक लेवेंडर सीक्विन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।। इस साड़ी में मनीष ने कुछ खास टच दिया। इस साड़ी में स्वरोस्की क्रिस्टल जड़े थे। जान्हवी ने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया।

5/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

तारा सुतारिया बिल्कुल इसी तरह की एक ग्रे साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। तारा ने एक लेयर्ड नेकलेस से अपने लुक को एक्सेसराइज किया है।

6/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने इस सीक्विन साड़ी को कुछ खास ट्विस्ट दिया। उन्होंने इसके साथ एक ब्लैक केप कैरी किया है, जो उन्हें बॉस लेडी लुक दे रहा है। आप भी अगर सीक्विन के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरह अपने लुक को ट्विस्ट दें।

7/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

नुशरत भरुचा इस सीक्विन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बिना एक्सेसरीज के भी उनका ये लुक स्टाइलिश लग रहा है।

8/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

सिर्फ डार्क ही नहीं, आप सीक्विन में लाइट कलर भी ट्राय कर सकती हैं। भूमि पेडनेकर वाइट सीक्विन साड़ी में जबरदस्त लग रही हैं। 

9/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

सीक्विन साड़ी में सॉलिड कलर्स भी अच्छे लगते हैं। आप ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं और जैकलीन फर्नांडिस की तरह कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।