लाइव टीवी

Kangana Ethnic Looks: शादी सीजन में ट्राय करें कंगना के ये देसी लुक्स, साड़ी से सूट तक चुनें स्टाइलिश आउटफिट

Updated Jan 18, 2020 | 11:10 IST |

Kangana Ranaut Ethnic Looks at Panga promotions: फिल्म पंगा के प्रमोशन के लिए कंगना रनौत ने कई अलग-अलग एथनिक लुक्स चुनें। उनका हर लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है।

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म पंगा को लेकर चर्चा में हैं। वे जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हैं। इस दौरान कंगना के कई स्टाइलिश लुक्स नजर आएं, जिन्हें आप भी ट्राय कर सकती हैं। शादी सीजन की शुरुआत हो गई है, ऐसे में आप भी अपने लिए एथनिक आउटफिट्स की तलाश में होंगी। तो आपकी तलाश कंगना पर आकर खत्म होती हैं। उन्होंने पंगा के प्रमोशन के दौरान सूट से साड़ी तक, कई शानदार एथनिक लुक्स कैरी किए हैं। यहां कंगना इंडियन प्रिंसेज लुक में दिख रही हैं। उन्होंने एक पर्पल साड़ी के साथ फुल स्लीव्ड ब्लाउज कैरी किया। इसके साथ उनका हैडबैंड बेहद क्लासी लग रहा है।

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

यहां कंगना मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के पेस्टल आउटफिट में जनर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन वर्क वाला एक पेस्टल पिंक काफ्तान स्टाइल कुर्ते में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ मैचिंग कलर का बॉटम पेयर अप किया। कंगना ने बालों को हाई बन में बांधा और अपने लुक को गोल्डन ईयररिंग्स से सजाया।

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

शादी के किसी फंक्शन के लिए आप कंगना की तरह ये एम्ब्रॉएडरी वाला सूट भी ट्राय कर सकती हैं। इसमें नेक, स्लीव्ज और नीचे की तरफ वर्क किया गया है। इसके साथ हैवी मेकअप अच्छा लगेगा।

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

यहां कंगना एक मरून और ग्रे पलाजो सूट में शानदार लग रही हैं। उन्होंने मरून कुर्ते के साथ ग्रे दुपट्टा और मैचिंग पलाजो कैरी किया है। ये लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश है।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

साड़ी के मामले में कंगना को कोई मात नहीं दे सकता है। यहां वे एक हैवी साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज कैरी किया है। नेकलेस से उन्होंने अपने लुक को एक्सेसराइज किया।

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

इस सूट में कंगना क्लासी और एलीगेंट लग रही हैं। उन्होंने फुल स्लीव्ज सूट के साथ पैंट्स और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। इस कुर्ते में पॉकेट्स भी हैं। कंगना ने ड्रॉप ईयररिंग्स से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया।

8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

इस प्रिटेंड साड़ी में कंगना बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्रेपलेस ब्लाउज कैरी किया है। कंगना ने अपने लुक को एक चोकर नेकलेस और रेड लिपस्टिक से बोल्ड बनाया।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।