लाइव टीवी

Karishma Kapoor Looks: बढ़ती उम्र के साथ बेहद ग्लैमरस हो गई हैं करिश्मा कपूर, लोलो का ये लुक जीत लेगा आपका दिल

Updated Mar 08, 2020 | 19:42 IST |

Karishma Kapoor pics: करिश्मा कपूर जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों प्रमोशन में जुटी हुई हैं। डिजिटल डेब्यू के अलावा एक्ट्रेस इन दिनों अपने फैंशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस बीते कुछ दिनों से पर्दे से दूर थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस इन दिनों प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। वहीं प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस समय के साथ हर दिन कुछ नया ट्राइ करती हैं। उनकी ये तस्वीरें इस बात का सबूत है। जम्प-सूट हो या फॉर्मल ड्रेस एक्ट्रेस हर स्टाइल में यूनिक नजर आती हैं। सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेस फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वन साइड थाई-हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

स्ट्रेपलेस रेड कलर के इस ड्रेस में करिश्मा कपूर मैचिंग हील्स में नजर आ रही हैं। एक्ससरीज में उन्होंने ईयरिंग्स कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। 

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

इवेंट हो या फिर फंक्शन एक्ट्रेस हमेशा कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करती हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लू कलर के चेक प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सिंपल लुक में एक्ट्रेस ने खूबसूरत ईयरिंग्स और हील्स कैरी किया है। जो उनके लुक को पूरा कर रहा है।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं इस तस्वीर में करिश्मा कपूर ब्राउन शर्ट के साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी किया है। इस दौरान उन्होंने शर्ट को टक करके पहना है जो कि बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। अपने इस इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने मैचिंग हील्स पहनी हुई है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने पोनी बनाई है, जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।