लाइव टीवी

Hollywood Divas Saree Looks: किम कार्दशियन से सेलेना गोमेज तक, जब इन विदेशी डीवाज ने साड़ी में ढाया कहर

Updated Nov 23, 2019 | 23:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hollywood Actresses in Saree: साड़ी एलीगेंट और क्लासी लुक देती है। कई हॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी साड़ी पहनकर देसी लुक में नजर आ चुकी हैं।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

साड़ी एक ऐसा जो सदियों से इंडियन फैशन का हिस्सा रहा है। आज भी साड़ी की डिमांड बिल्कुल कम नहीं हुई है। ये एक ऐसा आउटफिट है, जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। हम अक्सर फैशन के लिए हॉलीवुड की तरफ देखते हैं, लेकिन हॉलीवुड सेलेब्स को भी साड़ी पसंद हैं और कई विदेशी एक्ट्रेसेज साड़ी में नजर आ चुकी हैं। किम कार्दशियन (Kim Kardashian) यहां एक खूबसूरत सीक्विन साड़ी में नजर आ रही हैं। ये मशहूर इंडियन डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी है।

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

पॉप सिंगर दुआ लिपा (Dua Lipa) जब भारत आईं थीं तो वे इस खूबूसरत ब्लू साड़ी में नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने साडी़ के पल्लू से सिर भी ढका। इंडियन अवतार में वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

3/ 7
तस्वीर साभार: BCCL

कुछ साल पहले हॉलीवुड डीवा पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में आईं थीं। सलमान खान के इस शो में उन्होंने एक वाइट साड़ी कैरी की थी। जिसमें उनका लुक कमाल का लग रहा था। उन्होंने अपने इस लुक को चूड़ियों और बिंदी से पूरा किया था।

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

हॉलीवुड पॉप स्टार लेडी गागा (Lady Gaga) को उनके यूनिक फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत में एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भारतीय डिजाइनर तरुण तहिलियानी की ये साड़ी कैरी की थी। अपने लुक को उन्होंने एक कमरबंद से पूरा किया।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) भी देसी लुक में नजर आ चुकी हैं। जब वे यूनिसेफ के एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए नेपाल गई थीं तो उन्होंने ये खूबसूरत साड़ी कैरी की। उन्होंने अपने लुक को चूड़ी, बिंदी और लेयर्ड नेकलेस से एक्सेसराइज किया था।

7/ 7
तस्वीर साभार: BCCL

पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) अपने ब्रान्ड के प्रमोशन के लिए जब भारत आई थीं, तो उन्होंने ये साड़ी कैरी की थी। डिजाइनर तरुण तहिलियानी की इस साड़ी में उनका लुक देखने लायक था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।