लाइव टीवी

Oscars 2020 Best Dressed: Scarlett से Natalie तक, इन सेलेब्स ने ऑस्कर के रेड कार्पेट चलाया स्टाइल का जादू

Updated Feb 10, 2020 | 12:59 IST |

Oscars 2020 Best Dressed Photos: ऑस्कर्स में हॉलीवुड की नामी एक्ट्रेसेज ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल का जादू बिखेरा। फेमिनिस्ट स्टेटमेंट से रिस्की आउटफिट तक, उनके ये लुक देखने लायक थे।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन ऑस्कर 2020 में नामी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान रेड कार्पेट की रौनक देखने लायक थी। इस साल के ऑस्कर में हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन यहां हॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेसेज अपने फैशन का जलवा दिखाते हुए नजर आईं। आइए नजर डालते हैं एकेडमी अवॉर्ड 2020 के बेस्ट रेड कार्पेट लुक्स पर। Natalie Portman यहां एक खूबसूरत केप डियोर हॉट कूट्योर गाउन में दिखीं। इस ब्लैक गाउन पर शीयर गोल्ड ओवरले था। उन्होंने इसे रोप बेल्ट से एक्सेसराइज किया। उनके इस आउटफिट की खास बात ये है कि इस पर उन सभी फीमेल डायरेक्टर्स के नाम लिखे थे, जिन्हें ऑस्कर्स में नॉमिनेट नहीं किया गया था। Natalie का ये फेमिनिस्ट स्टाइल हमें बहुत पसंद आया।

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

Scarlett Johansson इस अवॉर्ड फंक्शन में Oscar de la Renta गाउन में पहुंची। इस स्ट्रेपलेस गाउन में शीयर कार्सेट डिटेलिंग है। साथ ही सिल्क ट्रेन गाउन को स्टाइलिश बना रही थी।

3/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर ड्रेमेटिक लुक भी नजर आया। Janelle Monae ने Ralph Lauren का एक सीक्विन गाउन में अपना स्टाइल दिखाया। लेकिन इस गाउन के साथ उनकी मैचिंग हूड ने सबका ध्यान खींचा। इस गाउन पर 168,000 स्वोरस्की क्रिस्टल के साथ हैंड एम्ब्रॉएडरी की गई है।

5/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

रेड कार्पेट पर Brie Larson सीक्विन केप स्लीव्ज गाउन में दिखीं। Celine by Hedi Slimane के इस गाउन में थाई-हाई स्लिट दी गई थी जो Brie के लुक को हॉट बना रही थी। उनका ये रेड कार्पेट अवतार बेहद क्लासी लग रहा था।

6/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

Rooney Mara को ब्लैक गाउन बहुत पसंद है और ऑस्कर्स में भी वे Alexander McQueen के कस्टममेड ब्लैक गाउन में पहुंची। इसके अपर हाफ में लेस डिजाइन के साथ कट-आउट डिटेलिंग है। पफी स्लीव्ज वाला ये गाउन उन्हें हॉट लुक दे रहा है।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

Penelope Cruz ने Chanel के spring/summer 1995 हॉट कूट्योर कलेक्शन का कस्टममेड ब्लैक गाउन कैरी किया। इस हॉल्टर नेक गाउन में Penelope का लुक देखने लायक था। उन्होंने अपने लुक को एक मोतियों के बेल्ट से पूरा किया।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

डीप नेक वाले इस कस्टम Gucci गाउन में Saoirse Ronan ने रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। ये गाउन ब्लैक, आइवरी और लवेंडर कलर का था। इसमें पेप्लम स्टाइल दी गई है। उन्होंने अपने लुक को Gucci हाई जूलरी ईयररिंग्स और रिंग से एक्सेसराइज किया।

9/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

Charlize Theron का ये बोल्ड स्टाइल हमें बहुत पसंद आया। उन्होंने Dior हॉट कूट्योर वन-शोल्डर गाउन में रेड कार्पेट पर अपने जलवा दिखाया। इसके साथ उनका Tiffany & Co. डायमंड पेंडेंट नेकलेस परफेक्ट लग रहा था।

10/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली Laura Dern यहां Armani गाउन में पहुंची थीं। उनके इस ब्लश पिंक गाउन पर ऊपर की तरफ ब्लैक डिटेलिंग थी। इस स्ट्रेपी गाउन के ब्लैक टैसल्स ट्रेंडी लग रहे थे।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।