लाइव टीवी

Rhea Chakraborty ने इस टीवी शो से किया था डेब्यू, सुशांत सिंह राजपूत से पहले इस एक्टर संग आईं लिंकअप की खबरें

Updated Jul 01, 2020 | 07:53 IST |

Rhea Chakraborty Facts Family And Linkup Birthday Special: रिया चक्रवर्ती के पिता भारतीय सेना अधिकारी हैं। 11 साल पहले टेलीविजन इंडस्ट्री से करियर शुरू करने वालीं रिया के बर्थडे पर देखें उनकी 11 ग्लैमरस फोटोज..

Loading ...
1/ 11

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम लगातार सुर्खियों में हैं। रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे और फैन्स लगातार दोनों के बारे में जानना चाहते थे। आज रिया चक्रवर्ती का 28वां जन्मदिन है। 1 जुलाई 1992 को रिया चक्रवर्ती का जन्म के बंगाली परिवार में हुआ।

2/ 11

रिया के पिता एक भारतीय सेना अधिकारी रहे हैं और इसीलिए रिया की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूप अंबाला कैंट से हुई। आज एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं रिया चक्रवर्ती की सुपर ग्लैमरस फोटोज।

3/ 11

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआती साल 2009 में टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने टीवीएस स्कूटी टीन डीवा में हिस्सा लिया था और इसकी वो रनरअप रही थीं। 

5/ 11

रिया चक्रवर्ती ने मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड में शुरुआत की और बाद में हाफ गर्लफ्रेंड और दोबारा: सी योर ईविल में कैमियो किया था।

6/ 11

रिया चक्रवर्ती ने फिल्म 'जलेबी - द एवरलास्टिंग स्वाद ऑफ लव' में अपने अभ‍िनय से सभी को इंप्रेस किया था। वैसे रिया चक्रवर्ती की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग जुड़ चुका है। दोनों को पहले कई मौकों पर साथ देखा गया था हालांकि कभी रिया और आदित्य ने इसपर बात नहीं की। 

7/ 11

वीजे के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं।

8/ 11

छोटे पर्दे के लोकप्रिय चेहरों में से एक रिया ने एमटीवी के कई शोज की मेजबानी की है जिसमें 'पेप्सी एमटीवी वास्‍प', 'टिकटैक कॉलेज बीट' और '60 सेकंड में एमटीवी गॉन' शामिल हैं।

9/ 11

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में की शुरुआत में जब सुशांत से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि लोगों को शुरुआती दौर में चीजों के बारे में बात करना शुरू नहीं करना चाहिए। उन्होंने अफेयर के बारे में ना तो मना किया और ना ही हामी भरी थी।

10/ 11

सुशांत और रिया के अफेयर की खबरों को हवा तब मिली, जब लद्दाख ट्रिप के दौरान दोनों की एक ही बच्चे के साथ अलग-अलग फोटोज सामने आई थीं।

11/ 11

कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और सुशांत अपने कथित रिश्ते कोअगले लेवल तक ले जाना चाहते हैं। दोनों की शादी की खबरें भी पहले जोर पकड़ रही थीं। जिनके मुताबिक सुशांत, रिया को लेकर काफी सीरियस थे और जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। हालांकि कभी सुशांत या रिया ने इसपर खुलकर बात नहीं की।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।