लाइव टीवी

Divyanka Tripathi से Hina khan-Nia तक, डेब्यू शो से अब तक इतनी बदल गईं 10 TV एक्ट्रेस, देखें ट्रांसफॉर्मेशन

Updated Aug 10, 2021 | 10:07 IST

transformation of 10 tv actresses TV Bahus: टीवी इंडस्ट्री की इन फेमस एक्ट्रेसेस ने समय के साथ-साथ अपने आपको बेहद खूबसूरत ढंग से ट्रांसफार्म किया है। कई एक्ट्रेसेज अब दर्शकों के लिए फैशन आइकॉन बन गई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी एक्ट्रेसेज का ट्रांसफॉर्मेशन।
मुख्य बातें
  • बनू मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें फेम दिव्यंका त्रिपाठी का लुक और वेट ट्रांसफॉरमेशन जबरदस्त है। ‌
  • अक्सर संस्कारी लुक में दिखने वाली दिशा परमार का लुक ट्रांसफॉरमेशन होश उड़ाने वाला है।
  • बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक ट्रांसफॉरमेशन के बाद एक फैशन आईकॉन बन गई हैं।

tv actresses Bold And Glamorous transformation : समय के साथ-साथ हर इंसान के अंदर बदलाव आते हैं। अगर टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो, बरसों से लेकर अब तक सीरियल्स, सीरियल्स की कहानी और उनके एक्टर्स में काफी बदलाव आया है। आज टीवी सीरियल्स में ग्लैमर का खास ध्यान रखा जाता है। मगर, कुछ साल पहले ऐसा नहीं था। आजकल टीवी एक्ट्रेसेज ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट एग्जांपल मानी जाती हैं। अगर आप जानी-मानी टीवी एक्ट्रेसेज के डेब्यू सीरियल और लेटेस्ट सीरियल के बीच में फर्क देखें तो आपको बड़ा बदलाव नजर आएगा। बीते कुछ सालों में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज ने समय के साथ-साथ अपने लुक और वेट को भी बदला है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन आज दर्शकों को बहुत पसंद आता है। यहां तक कि कुछ एक्ट्रेसेज तो दर्शकों के लिए फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। यहां जानें बीते कुछ सालों में किन एक्ट्रेसेस का ट्रांसफॉर्मेशन सबसे हैरान कर देने वाला है। 

दिव्यांका त्रिपाठी

बनू मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी बीते कुछ सालों में बिल्कुल बदल चुकी हैं। अगर दिव्यांका के बनू मैं तेरी दुल्हन का लुक और खतरों के खिलाड़ी का लुक देखा जाए तो आपको हैरानी होगी। इस गजब के ट्रांसफॉर्मेशन के बाद दिव्यांका त्रिपाठी बेहद खूबसूरत लगती हैं।

दिशा परमार

प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली दिशा परमार का खूबसूरत ट्रांसफॉर्मेशन होश उड़ा देने वाला है। हाल ही में दिशा परमार को उनके वेडिंग लुक के लिए बेहद सराहा गया था। 

करिश्मा तन्ना

टीवी एक्ट्रेसेज में करिश्मा तन्ना का बड़ा नाम है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अपने आईकॉनिक रोल के लिए मशहूर करिश्मा को दर्शक उनके जिम लुक में काफी पसंद करते हैं। 

रुबीना दिलैक

बीते कुछ सालों में बिग बॉस 14 फेम रुबीना दिलैक ने अपना काफी खूबसूरत कायापलट किया है। रुबीना छोटी बहू में अपने किरदार राधिका के लिए काफी फेमस हुई थीं। पहले के लुक में रुबीना बहुत क्यूट लगती थीं मगर अब वह किसी दिलकश हसीना से कम नहीं लगती हैं। ‌

हिना खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार हिना खान बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एक फैशनिस्टा के रूप में उभरी हैं। उनका यह दिल जीत लेने वाला ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को काफी पसंद आता है।

क्रिस्टल डिसूजा

2007 में कहे ना कहे से अपना टेलीविजन डेब्यू करने वाली क्रिस्टल डिसूजा अब किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। बीते कुछ सालों में क्रिस्टल डिसूजा ने अपने लुक को लेकर काफी बेहतरीन बदलाव किए हैं।

जेनिफर विंगेट 

शाका लाका बूम बूम में पिया के किरदार से अपना टेलीविजन डेब्यू करने वाली जेनिफर विंगेट अब टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख कर आप अपने होश भुला बैठेंगे। 

सुरभि चंदना

आपको तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्वीटी का रोल तो याद ही होगा जिसे सुरभि चंदना ने निभाया था। तब से लेकर अब तक सुरभि का वेट और लुक ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को बहुत पसंद आता है। 

मौनी रॉय

मोनी राॅय ने अपना एक्टिंग करियर 2006 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से कृष्णा तुलसी के रोल से किया था। अब मोनी राॅय अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। 

निया शर्मा

काली एक अग्निपरीक्षा में अनु के किरदार से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली निया टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं। ट्रांसफॉरमेशन के बाद उनके दिलकश लुक्स फैशन को जस्टिफाई करते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।