लाइव टीवी

Richest Actress of TV Serials: दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर हिना खान तक, ये हैं टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्रियां

Updated Feb 09, 2022 | 11:47 IST

Top 5 Richest Actress of TV Serials: करोड़ों की प्रॉपर्टी वाली बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने टीवी की दुनिया से नाम कमाया और करोड़ों की मालकिन बन गईं।

Loading ...
Top 5 Richest Actress of TV
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर डीवाज में शामिल हैं।
  • दृष्टि धामी टीवी की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
  • सनाया का भी नाम टीवी की अमीर अभिनेत्रियों में शामिल होता है।

Top 5 Richest Actress of TV Serials: करोड़ों की प्रॉपर्टी वाली बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने टीवी की दुनिया से नाम कमाया और करोड़ों की मालकिन बन गईं। ये जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस अपने किरदारों की बदौलत घर घर में पहचानी जाती हैं। ये अपने सीरियल में काम करके प्रति एपिसोड लाखों की कमाई कर लेती हैं। ये हैं टीवी इंडस्ट्री की 5 सबसे अमीर अभिनेत्रियां। 

दिव्‍यांका त्रिपाठी प्रॉपर्टी

दिव्‍यांका त्रिपाठी को स्‍टार प्‍लस के सीरियल ये हैं मोहब्‍बतें से घर घर में पहचान मिली। दिव्‍यांका त्रिपाठी ने फर्श से अर्श का सफर तय किया है और आज वह एक दिन के लिए एक लाख रुपये चार्ज करती हैं। उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और वह लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका के पास लगभग 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनके घर की कीमत 4 करोड़ रुपये है। 

हिना खान प्रॉपर्टी

बिग बॉस 9 की रनर अप रह चुकी हिना खान को स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली। शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में हिना ने कोमोलिका का किरदार निभाया। हिना ने कांस फिल्म फेस्टिवल में भी जलवा बिखेरा और बॉलीवुड डेब्यू भी किया। हिना खान के पास लगभग 34 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

जेनिफर विंगेट प्रॉपर्टी

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर डीवाज में शामिल हैं। उनकी गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में भी होती है। सीरियल बेहद में उनके माया के किरदार को बहुत पसंद किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर 20 करोड़ की मालकिन हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक जेनिफर ने बेहद 2 के लिए हर दिन 1.80-1.85 लाख रुपए चार्ज किए थे।

दृष्टि धामी प्रॉपर्टी

‘मधुबाला’ सीरियल से पहचान बनाने वाली दृष्टि धामी टीवी की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। दृष्टि धामी सबसे पहले 'सय्यां दिल में आना रे' सॉन्ग में नजर आई थीं, जो साल 2003 में रिलीज हुई था। यह शमशाद बेगम के गाने का रिमिक्स था, जिसे उन्होंने 'बहार' फिल्म (1951) के लिए गाया था। गाने में  दृष्टि के अलावा तनुश्री दत्ता भी थीं। म्यूजिशियन हैरी आनंद द्वारा रीमिक्स किया गया यह गाना उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था।  इनकी कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ के आस पास है।

सनाया ईरानी प्रॉपर्टी

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं में बरुण सोबती (Barun Sobti) के साथ नजर आईं सनाया ईरानी (Sanaya Irani) भी काफी अमीर हैं। सनाया का भी नाम टीवी की उन अभिनेत्रियों में शामिल होता है जो बहुत मोटी कमाई करती हैं। सनाया की कुल संपत्ति 21 करोड़ है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।