लाइव टीवी

भट्ट परिवार पर रणवीर शौरी ने लगाया बदनाम करने का आरोप, बोले- पूजा भट्ट बिना पिए ही करती थीं ये काम

Updated Feb 09, 2022 | 10:10 IST

एक्टर रणवीर शौरी पूजा भट्ट के साथ लिव- इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे जिसके बाद वो अलग हो गए। रणवीर ने बताया था कि पूजा अक्सर बिना ड्रिंक किए ही हिंसक हो जाती थीं।

Loading ...
Ranvir Shorey and Pooja Bhatt
मुख्य बातें
  • पूजा भट्ट संग लिव- इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं रणवीर शौरी।
  • रणवीर शौरी ने बताया था - बिना ड्रिंक किए भी हिंसन हो जाती हैं पूजा भट्ट।
  • जानें कैसे खत्म हुआ था दोनों का रिश्ता।

रणवीर शौरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने साल 2002 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पिछले 20 सालों में वो अब तक कई फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं। रणवीर उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं जो खुलकर अपनी बात रखते हैं फिर वो चाहे नेपोटिज्म का मुद्दा हो या उनका एक्ट्रेस कोंकणा सेन संग तलाक, वो कभी खुलकर बोलने से नहीं कतराते। 

रणवीर का पूजा भट्ट और उनके परिवार पर आरोप

रणवीर के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वो जानी मानी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं और दोनों का रिश्ता बहुत खराब तरह से खत्म हुआ था। अब रणवीर ने पूजा भट्ट संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए पूर्व एक्ट्रेस और उनके परिवार पर आरोप लगाया। रणवीर का आरोप है कि पूजा और उनके परिवार ने उनकी (रणवीर की) पब्लिक इमेज को खराब किया। इसपर बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'पहली बात तो ये कि मुझे नहीं लगता कि वो इतने पावरफुल हैं। दूसरी बात यह कि ऐसा नहीं है कि मैंने उनसे दुश्मनी की ब्लकि उन्होंने ही अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए ऐसा किया था। वे सार्वजनिक रूप से मेरे बारे में झूठ बोलने लगे।' रणवीर ने बताया कि इसके बाद उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट मिलने बंद हो गए और उन्हें छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करना पड़ा। 

बिना ड्रिंक किए भी हिंसक हो जाती हैं पूजा भट्ट

रणवीर के बारे में कहा गया था कि वो शराब के आदी हैं और वो इसके बाद उनके हिंसक व्यवहार के चलते पूजा संग उनका रिश्ता खत्म हुआ। लेकिन रणवीर ने इस बारे में कहा, 'किसी भी अन्य कपल की तरह हमारा भी झगड़ा होता था। मैं अक्सर उनके घर पर ड्रिक करता था। वो अक्सर कहती थीं कि मैं बहुत पीता हूं और उनकी केयर नहीं करता। कई बार मैं अपनी मर्जी से ड्रिंक नहीं करता था। इससे वो नाराज हो जाती थीं और हिंसक हो जाती थीं। हाथापाई की भी नौबत आ जाती थी।' रणवीर ने पूजा के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मैं ड्रिंक करने के बाद वॉयलेंट होता हूं लेकिन वो बिना पिए भी वॉयलेंट हो जाती हैं। मैंने उन्हें कम से कम 30 बार कहा होगा कि अगर वो ऐसा व्यवहार करेंगी तो कोई रिश्ता नहीं चल सकता।'

ऐसे खत्म हुआ रिश्ता

रणवीर ने बताया कि हर रोज की तरह वो पूजा के घर पर थे। तभी दोनों के बीच लड़ाई हो गई और उन्होंने (रणवीर ने) रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। एक्टर ने कहा, 'चीजें हाथ से निकल गई थीं। मैंने अपने बैग पैक किए और वहां से चला गया।'

इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और वो अपनी- अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए। रणवीर ने एक्ट्रेस कोंकणा सेन से शादी कर ली थी तो वहीं पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी टूट गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।