लाइव टीवी

'सुंदर दिखने के चक्कर में उनका दिल थक जाता है'-श्वेता तिवारी के भर्ती होने पर क्या बोले पूर्व पति अभिनव?

Updated Sep 30, 2021 | 09:50 IST

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति अभिनव कोहली ने एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए वजन घटाने और सुंदर दिखने की कोशिश पर कटाक्ष किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अभिनव कोहली और श्वेता तिवारी

मुंबई: श्वेता तिवारी, पिछले कुछ हफ्तों से स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में अपने प्रदर्शन के लिए सुर्खियां बटोर रही थीं। भले ही श्वेता ट्रॉफी घर नहीं ले गईं, लेकिन शो से ठीक पहले उनके वजन घटने के परिवर्तन ने सभी को चौंका दिया था। अब हालिया खबर ये है कि श्वेता तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और इस बीच पूर्व पति अभिनव कोहली ने श्वेता के वजन घटाने की यात्रा पर कटाक्ष किया है।

टीवी अभिनेत्री को बीती रात ब्लडप्रेशर में मामूली गिरावट के बाद अस्पताल ले जाया गया था। उनकी टीम ने एक बयान में बताया, 'हमें श्वेता तिवारी के स्वास्थ्य पर बहुत सारे कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। हम सभी को सूचित करना चाहते हैं कि श्वेता तिवारी को कमजोरी और मामूली ब्लड प्रेशर की गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री ने पर्याप्त आराम नहीं किया था। यात्रा करना और मौसम बदलने की वजह से उनके शरीर पर असर हुआ।'

श्वेता तिवारी के पूर्व पति अभिनव ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने आगे बताया कि कैसे एक्ट्रेस अपने फैंस को आकर्षित करने के लिए अपने शरीर में बड़े बदलाव कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिट और स्लिम दिखने के लिए अभिनेता कम खाते हैं और आखिर में उनका दिल कमजोर हो जाता है। बता दें कि उन्होंने श्वेता के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में नहीं बल्कि आम तौर पर सेलेब्स के बारे में बात की थी।

अभिनव कोहली की पोस्ट यहां पढ़ें:

उनके अच्छे होने की कामना करते हुए, अभिनव ने अपने बेटे रेयांश के लिए अभिनेत्री के साथ अपनी लड़ाई के बारे में भी बात की और साझा किया कि यह मामला अभी भी अदालत में चल रहा है। गौरतलब है कि श्वेता और अभिनव 2019 में अलग हो गए थे और वर्तमान में, दोनों अपने बेटे की कस्टडी को लेकर लड़ रहे हैं।

श्वेता की सेहत के बारे में बात करते हुए उनकी टीम ने अपने फैंस को आश्वासन दिया कि वह ठीक हो रही हैं और साझा किया, 'हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। वह जल्द ही ठीक हो रही हैं और जल्दी ही घर आ जाएंगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।