लाइव टीवी

तितलियां गर्ल अफसाना खान ने मंगेतर साज से की‌ शादी, मांग टीका, नथनी और चोकर में सजी-धजी दिखी दुल्हन 

Updated Feb 20, 2022 | 19:11 IST

Afsana Khan Wedding Pictures: जानी-मानी पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज के साथ शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Afsana Khan And Saajz Wedding Pictures
मुख्य बातें
  • सिंगर और बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान ने की शादी। 
  • पंजाबी सिंगर साज संग तितलियां गर्ल ने लिए फेरे।
  • जमकर वायरल हुईं अफसाना खान की शादी की तस्वीरें।

Afsana Khan And Saajz Wedding Photos: बिग बॉस 15 फेम और पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज के साथ शादी रचा ली है। लंबे समय से यह दोनों एक दूसरे को देट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर अफसाना खान की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। अफसाना खान का ब्राइडल लुक देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। हर जगह अफसाना खान के ब्राइडल लुक की तारीफ हो रही है। इन तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है कि शादी के बाद अफसाना खान के चेहरे पर खुशियां झलक रही हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर अफसाना खान की शादी की तस्वीरें आईं वैसे ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे। 

अफसाना खान और साज ने रचाई शादी

अफसाना खान ने अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मंगेतर साज के साथ शादी रचा ली है। अफसाना खान की शादी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी शामिल हुए थे। 

लोगों को भाया अफसाना खान का ब्राइडल लुक 

जैसे ही अफसाना खान की तस्वीरें सामने आईं वैसे ही लोग उनके ब्राइडल लुक की तारीफ करने लगे। अफसाना खान दुल्हन के जोड़े में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह गुलाबी और ऑरेंज जोड़े में नजर आईं। 

अफसाना खान ने दिए एक से बढ़कर एक पोज

सोशल मीडिया पर अफसाना खान की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिनमें सिंगर एक से बढ़कर एक पोज देते हुए नजर आईं। अफसाना खान की शादी की यह तस्वीरें वाकई काबिले तारीफ हैं।

कपल का रोमांटिक अंदाज

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनमें साज और अफसाना खान की रोमांटिक तस्वीरें भी हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि साज और अफसाना एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं।

लोगों ने दी बधाई

जैसे ही अफसाना खान की शादी की तस्वीरें सामने आईं वैसे ही उनके फैंस उन्हें बधाई देने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स अफसाना खान को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आए। 

टीवी सितारों ने दी शुभकामनाएं

सिर्फ फैंस ने ही नहीं बल्कि अफसाना खान और साज को कई टीवी सितारों ने भी शुभकामनाएं दीं। युविका चौधरी, प्रतीक सहजपाल और देवोलीना भट्टाचार्जी समेत कई टीवी सितारों ने उन्हें शादी की बधाई दी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।