लाइव टीवी

खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद रूबीना दिलैक को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, Jhalak Dikhhla Jaa 10 के लिए किया गया अप्रोच 

Updated Aug 09, 2022 | 17:17 IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Updates: छोटे पर्दे पर जल्द ही सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस रियलिटी शो में रूबीना दिलैक को देखा जा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rubina Dilaik
मुख्य बातें
  • तकरीबन 5 साल बाद छोटे पर्दे पर हो रही है झलक दिखला जा की वापसी।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ रही हैं रूबीना दिलैक।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद झलक दिखला जा 10 में नजर आ सकती हैं रूबीना।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Latest Updates: तकरीबन 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa) अपने नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। इस सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो में करण जौहर (Karan Johar) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को एक साथ बतौर जज देखा जाएगा। जज पैनल में नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम भी अब शामिल हो गया है। इस डांस रियलिटी शो में छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अब इस शो के कंटेस्टेंट्स में खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) फेम रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नाम भी शामिल हो गया है। 

Also Read: सोनम कपूर से करण जौहर ने पूछा 'आपकी कितनी दोस्तों के साथ सो चुके हैं अर्जुन कपूर', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को इस समय खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) शो में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अब उन्हें झलक दिखला जा के नए सीजन के लिए फाइनलाइज कर लिया गया है। कुछ सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि रूबीना जो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रही हैं और जिन्हें अभी खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा जा रहा है उन्होंने झलक दिखला जा के लेटेस्ट सीजन के लिए हां कर दिया है। बिग बॉस सीजन 14 में रूबीना दिलैक ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस किया था, जहां उनके डांसिंग स्किल्स देखने को मिले थे। 

Also Read: Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin spoiler: सुसाइड की कोशिश करेगी पत्रलेखा, गुम है... में आने वाला है तगड़ा ट्विस्ट

झलक दिखला जा 10 शो के मेकर्स ने नए सीजन के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर सितारों को अप्रोच किया है। रूबीना दिलैक के साथ इस डांस रियलिटी शो में निया शर्मा, अमृता खानविलकर, धीरज धूपर, पारस कलनावत, नीति टेलर, शिल्पा शिंदे और अन्य सितारों को देखा जाएगा। हाल ही में इस शो के नए प्रोमो जारी हुए थे जिसमें निया शर्मा, पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे और धीरज धूपर को डांस करते हुए देखा जा रहा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।