लाइव टीवी

अस्पताल में भर्ती हैं आकांक्षा पुरी के पिता, स्ट्रोक के बाद दिमाग की हुई सर्जरी

Updated Sep 21, 2020 | 07:14 IST

टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश की पार्वती यानी आकांक्षा पुरी के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। आकांक्षा के पिता को स्ट्रोक आया है। इसके बाद उनके दिमाग की सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

Loading ...
Akansha Puri
मुख्य बातें
  • आकांक्षा पुरी के पिता अस्पताल में भर्ती हैं।
  • आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता का वीडियो शेयर किया है।
  • आकांक्षा के पिता की दिमाग की सर्जरी हुई है।

मुंबई. टीवी सीरियल विघ्नहर्ता गणेश की एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। आकांक्षा ने हॉस्पिटल से सोशल मीडिया पर अपने पिता का वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता की दिमाग की सर्जरी हुई है।

Spotboye से बातचीत में आकांक्षा ने कहा- 'मेरे पिता को हाल ही में स्ट्रोक आया है। इसके बाद मुझे अपने होमटाउन इंदौर जाना पड़ा। कल उनके दिमाग की सर्जरी हुई है। अब वह ठीक महसूस कर रहे हैं।'
  
आकांक्षा पुरी आगे कहती हैं- 'इस वक्त मैं उनके साथ अस्पताल में ही हूं। वह ठीक हैं और मुस्कुराते हुए इस कठिन परिस्थिति से लड़ रहे हैं। हालांकि, अभी पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा।' 

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 
अस्पताल से आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया पर पिता की वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- 'मेरी ताकत, मेरी शक्ति, मेरे सुपरमैन, मेरे पिता। हमेशा से वह एक सैनिक रहे हैं। उन्होंने अच्छे-बुरा दौर हंसकर लड़ा है।'

आकांक्षा पुरी वीडियो के साथ आगे लिखती हैं- 'सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। वह मेरी और मेरे जैसे लाखों लोग जो ये वीडियो देख रहे हैं, उनके लिए प्रेरणा थे और सकारात्मकता का एक बड़ा स्त्रोत हैं।' 

छोड़ दिया था विघ्नहर्ता गणेश 
आकांक्षा पुरी ने टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश छोड़ दिया है।  आकांक्षा पुरी, पिछले तीन साल से इस शो का हिस्सा हैं, वह फिल्म में देवी पार्वती की भूमिका निभा रही थीं। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा से आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप हो चुका है।

पारस की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू भी अपने हाथ से हटवा दिया है। दोनों का रिश्ता बिग बॉस के दौरान चर्चा में आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा को बिग बॉस शो का भी ऑफर आया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।