लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Eviction : अकासा सिंह का बिग बॉस-15 में खत्म हुआ सफर, विशाल कोटियन और सिंबा नागपाल हुए नॉमिनेशन से सुरक्षित

Akasa Singh Evicted From bigg boss 15 House:
Updated Nov 01, 2021 | 00:43 IST

Akasa Singh Evicted bigg boss: इस हफ्ते बिग बॉस-15 में 3 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे जो कि सिम्बा नागपाल, विशाल कोटियन और अकासा सिंह रहे। जानें कौन हैं अकासा सिंह और कैसे हुईं पॉपुलर।

Loading ...
Akasa Singh Evicted From bigg boss 15 House:Akasa Singh Evicted From bigg boss 15 House:
अकासा सिंह।
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-15 में इस हफ्ते का एलिमिनेशन हो गया है
  • सिंगर अकासा सिंह का सफर शो में खत्म हो चुका है
  • जानें कौन हैं अकासा सिंह और कैसे हुईं पॉपुलर।

बिग बॉस-15 में पिछले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं देखा गया था। हालांकि, उससे पहले हफ्ते में दो कंटेस्टेंट्स विधि पांड्या और डोनल बिष्ट एक साथ मिड वीक में बाहर हो गए थे। दिवाली वीकेंड में फाइनली एक और कंटेस्टेंट बिग बॉस से बाहर हो गया है। इस हफ्ते बिग बॉस-15 में 3 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे जो कि सिम्बा नागपाल, विशाल कोटियन और अकासा सिंह रहे। रविवार के एपिसोड में, होस्ट सलमान खान ने घोषणा करते हुए बताया कि कम वोटों के कारण सिंगर अकासा सिंह को घर से बेघर कर दिया गया है।

जी हां, अकासा सिंह का बिग बॉस 15 के घर में सफर खत्म हो चुकी है और इसी के साथ करीब एक महीने तक शो में रहने के बाद अब अकासा सिंह बेघर हो चुकी हैं। सिंबा नागपाल और विशाल कोटियन की तुलना में अकासा को कम वोट मिले थे। इसी वजह से दिवाली स्पेशल वीकेंड में उनको बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा।

कौन हैं अकासा सिंह
अकासा सिंह मुंबई से हैं। वह एक संगीत परिवार में जन्मी है। इसी के चलते बचपन से ही उन्हें इसमें काफी दिलचस्पी है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो से की थी। 2014 में वह इंडियाज रॉ स्टार का हिस्सा थीं। सिंगिंग रियलिटी शो में मशहूर गायक एवं संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अकासा के टैलेंट को पहचाना। वह उनकी गायिकी से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अकासा को बॉलीवुड में एक ब्रेक देने का वादा किया। लिहाजा हिमेश ने अकासा को 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम के गाने खींच मेरी फोटो गाने का मौका दिया। यह एक हिट गाना साबित हुआ। यहां से अकासा की जिंदगी बदल गई।


अकासा सिंह ने 2018 में,अपना पहला सोलो ठग राजा किया। इसके बाद उन्‍होंने स्वीटी वेड्स एनआरआई में कुड़ी गुजरात दी, फिल्म भारत में ऐथे आ, फिल्म ड्राइव में प्रेम पुजारी, गुड न्यूज में दिल ना जाने, फिल्म लव आज कल में धक धक और फिल्म में पेग शेग जैसे सुपरहिट गाने गाए। इनसे अकासा ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली। इतना ही नहीं आस्था गिल के साथ उनका गाना नागिन भी काफी लोकप्रिय हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।