लाइव टीवी

Anupamaa की संस्कारी बहू किंजल रियल लाइफ में हैं बेहद हॉट, ग्लैमरस लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं Nidhi Shah

Updated Aug 16, 2021 | 09:46 IST

Nidhi Shah Bold and Hot Photos: अनुपमा में किंजल का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस निधी शाह असल जिंदगी में बहुत बोल्ड हैं। अपने हॉट फोटोज से वो अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
अनुपमा एक्ट्रेस निधी शाह।
मुख्य बातें
  • अनुपमा में किंजल का किरदार निभाती हैं निधी शाह।
  • असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत हैं किंजल अका निधी शाह। 
  • बोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं निधी।

Nidhi Shah Bold and Hot Photos: छोटे पर्दे का पॉपुलर शो अनुपमा अपने दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुआ है। आए दिन अपने स्टोरी ट्रैक से ये शो दर्शकों को आकर्षित करता रहता है। यही वजह है की टीआरपी की रेस में इस शो की हुकूमत जारी है। अनुपमा के सभी कलाकार टीवी के साथ सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस को एंटरटेन करने से पीछे नहीं हटते हैं।

अनुपमा की ज्यादातर कास्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्हीं में से एक निधी शाह हैं। जो अनुपमा में किंजल का किरदार निभाती हैं। निधी शाह टीवी पर जितनी खूबसूरत दिखती हैं उससे ज्यादा वो असल जिंदगी में खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी रियल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं। निधी की बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज उनके फैंस को कायल बना देती हैं। 

बोल्ड हैं निधी शाह 

अनुपमा में निधी शाह अनुपमा की बड़ी बहू का किरदार निभाती हैं। अक्सर आपने उन्हें संस्कारी लुक में देखा होगा। मगर, रियलिटी में वो बहुत बोल्ड हैं। 

सोशल मीडिया स्टार हैं निधी शाह 

निधी सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी अच्छी फैन फॉलोइंग रखती हैं। वो अक्सर बोल्ड पिक्स से फैंस को हैरान कर देती हैं। 

बहुत ग्लैमरस हैं निधी 

निधी अपने किरदार में बहुत ढ़ल जाती हैं। उनकी एक्टिंग देख कर कोई ये नहीं कह सकता है कि वो रियल लाइफ में इतनी ग्लैमरस हैं। 

फैंस के लिए फैशन आइकॉन हैं अनुपमा की किंजल

किंजल अका निधी अपने फैंस के लिए फैशन आइकॉन हैं। वो अक्सर अपने फैशन गोल से फैंस को प्रेरित करती हैं। 

अपने फैशन सेंस को अपडेट रखती हैं किंजल 

निधी फैशन को लेकर हमेशा अपडेट्ड रहती हैं। अपने स्टाइल में वह हमेशा नई-नई चीजें ऐड करती रहती हैं। 

बोल्ड पिक्चर्स से फैंस को कर चुकी हैं हैरान 

निधी भले ही अनुपमा में संस्कारी बहू का किरदार निभाती हैं। मगर, सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड पिकचर्स से फैंस को अपना कायल बना देती हैं। 

जानलेवा हैं किंजल की अदाएं

किंजल खूबसूरत तो हैं ही मगर, उनकी अदाएं उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।