लाइव टीवी

10 साल में इतनी बदल गई Bade Achhe Lagte Hain स्टार कास्ट, राम कपूर-साक्षी तंवर सहित ऐसे दिखने लगे शो के सितारे

Updated Aug 16, 2021 | 10:47 IST

Bade Achhe Lagte Hain Star Cast Transformation: बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन ऑन एयर होने वाला है। राम कपूर और साक्षी तंवर की जगह अब नकुल मेहता और दिशा परमार लीड रोल में नजर आएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
अब कैसे दिखते हैं बड़े अच्छे लगते हैं के सितारे?
मुख्य बातें
  • बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल का आने वाला है दूसरा सीजन।
  • नए कलाकारों के साथ शो को लॉन्च करने की तैयारी।
  • वक्त के साथ बदल गया शो से जुड़े पुराने कलाकारों का लुक।

Bade Achhe Lagte Hain: टीवी जगत का पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं एक बार ​फिर वापसी को तैयार है। अपने दूसरे सीजन के साथ ये सीरियल दोबारा दर्शकों के दिलों में जगह बनाने का इंतजार कर रहा है। राम कपर और साक्षी तंवर फेम इस सीरियल में इस बार नकुल मेहता और दिशा परमार मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस मौके हम आपको साल 2011 में आए इस शो बड़े अच्छे लगते हैं के पुराने कलाकारों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे के इस सीरियल को बुलंदियों पर पहुंचाया। लोगों के दिलों में आज भी अपने चहेते सितारों के लिए काफी क्रेज है। आइए देखें वक्त के इस सफर में उनका लुक कितना बदला।

राम कपूर

पहले सीजन में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर राम कपूर के लुक में काफी बदलाव देखने को मिलें। उन्होंने अपना वजन घटाया। वह अब पहले से कहीं ज्यादा फिट हैं। वह पिछले कुछ समय से फिल्मों और वेब सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं।

साक्षी तंवर

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर, जिन्होंने पहले सीज़न में प्रिया कपूर की भूमिका निभाई थी, इन दिनों वह छोटे पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। उनकी अदाओं और हुस्न के लोग कायल हैं। कहानी घर घर की से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री ने टीवी जगत में एक लंबा सफर तय किया है।

सुमोना चक्रवर्ती 

शो में राम कपूर की बहन का किरदार निभाने वालीं नताशा उर्फ एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अब काफी बोल्ड हो गई हैं। बड़े अच्छे लगते हैं के बाद वह पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा भी वह कई दूसरे रियलिटी शोज में भी नजर आई हैं।

अमृता मुखर्जी

शो में राम और साक्षी की बेटी का किरदार निभाने वाली पीहू उर्फ अमृता मुखर्जी अब बड़ी हो गई हैं। बतौर बाल कलाकार उन्होंने उस वक्त शो से काफी पॉपुलैरिटी बंटोरी थीं। बहुत से लोग आज भी उन्हें पीहू के नाम से बुलाते हैं। बड़ी होकर वह एक क्यूट गर्ल बन गई हैं। उनकी सादगी और मुस्कुराहट आज भी वैसे ही बरकरार है।

चाहत खन्ना

प्रिया की बहन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री चाहत खन्ना अब और हॉट और खूबसूरत हो गई हैं। दो बेटियों जोहर और अमायरा की मां होने के बावजूद उन्होंने खुद को बखूबी मेनटेन रखा है। वह एक सिंगल मदर हैं। पति से अनबन के चलते उनका तलाक हो गया। वह कई लोकप्रिय शो और फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।