लाइव टीवी

Ramayan Ravan Name: इंदौर से ताल्लुक रखते हैं रामायण के रावण Arvind Trivedi, 300 ऑडिशन में यूं हुआ था चयन

Updated Oct 25, 2020 | 07:00 IST

Arvind Trivedi Biography: अरविंद त्रिवेदी रामायण के अलावा कई सारे टीवी सीरियल्स और फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुके हैं। साल 1991 में अरविंद गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद चुने गए थे...

Loading ...
अरविंद त्रिवेदी।
मुख्य बातें
  • अरव‍िंद त्र‍िवेदी ने रामायण ने रावण का रोल निभाया था।
  • अरविंद त्रिवेदी ने केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था।
  • रावण के किरदार के लिए करीब 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया था।

मुंबई: रामायण टीवी शो छोटे परदे के सबसे चर्चित सीरियल में से एक है। साल 1987 में आए इस धारावाहिक में जिन-जिन एक्‍टर्स ने काम किया वो हमेशा हमेशा के ल‍िए अमर हो गए। आलम ये रहा कि रामायण सीरियल में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल को लोग वास्‍तव में राम समझने लगे थे और दीपिका दीपिका चिखलिया को माता सीता। इतना ही नहीं लक्ष्मण, भरत, हनुमान और रावण का रोल निभाकर भी कलाकारों ने खासी लोकप्र‍ियता बटोरी थी। अरव‍िंद त्र‍िवेदी ने रामायण ने रावण का रोल निभाया था।

अरविंद त्रिवेदी ने पहाड़ से शरीर और गरजती ऑडियंस को डरा देती थी। उन्‍हें देखकर सचमुच ऐसा लगता था कि जैसे असल में रावण ऐसा ही रहा होगा। रामायण में एक्टर अरविंद त्रिवेदी द्वारा निभाए गए रावण के रोल को काफी पसंद भी किया गया, लेकिन वो इस रोल की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल शो में राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल समेत अन्य सदस्य चाहते थे कि बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी इस रोल को निभाएं। सबका मानना था कि वो इस रोल के लिए परफेक्ट हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

300 ऑडिशन में से सिलेक्ट हुए अरविंद त्रिवेदी
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने इसका खुलासा किया था। अरविंद त्रिवेदी ने केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। अरुण गोविल ने बताया था कि- रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और अरविंद को देखा तो उन्हें लगा कि रामायण के लिए रावण मिल गया। रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि अरविंद रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं। रामानंद सागर ने रावण के किरदार के लिए करीब 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया था।

गुजराती फिल्मों में एक्टिव थे अरविंद त्रिवेदी
जब रामायण के लिए ऑडिशन चल रहे थे तब अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्मों में काम करते थे। अरविंद त्र‍िवेदी को रामलीला देखने का बहुत शॉक था। वह अक्‍सर रामलीला में जाया करते थे। उनके बड़े भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती थियेटर के जाने माने आर्टिस्ट रहे हैं। उनके कदमों पर चलकर ही वह अभिनय की दुनिया में आए। जब उन्हें पता चला कि रामायण का ऑडिशन चल रहा है तो वो गुजरात से खास मुंबई आए। कम ही लोग जानते हैं कि अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में शिव स्तुती भी खुद ही गाया था। 

अरविंद त्र‍िवेदी ने राजनीति में आजमाया हाथ
अरविंद त्रिवेदी रामायण के अलावा कई सारे टीवी सीरियल्स और फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुकात रखने वाले अरविंद का जीवन गुजरात में बीता। साल 1991 में गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद भी चुने गए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।