लाइव टीवी

जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी सुनाएंगी मोनालिसा, अगले साल बन सकती हैं मां

Monalisa
Updated Dec 05, 2020 | 09:39 IST

Monalisa Baby Planning: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैस को जल्द ही एक गुड न्यूज दे सकती हैं। मोनालिसा ने बताया कि वह और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत बेबी प्लान कर रहे हैं।

Loading ...
MonalisaMonalisa
Monalisa
मुख्य बातें
  • बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकती हैं।
  • मोनालिसा ने बताया कि वह बेबी प्लान कर रही हैं।
  • अगले साल तक मोनालिसा अपने फैंस को ये खुशखबरी सुना दें।

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं। मोनलिसा ने बताया कि वह और उनके पति विक्रांत बेबी प्लान कर रहे हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मोनलिसा ने कहा कि वह और विक्रांत घर में नन्हा मेहमान लाने की योजना बना रहे हैं। शायद अगले साल तक वह अपने फैंस को ये खुशखबरी सुना दें।

मोनालिसा ने कहा, 'हां हम जल्द ही बेबी प्लान कर रहे हैं। लोगों को जल्द ही इसकी जानकारी मिल जाएगी। शायद अगले साल। मेरे और विक्रांत के परिवार से काफी दबाव है। शायद अगले साल तक।' 

लॉकडाउन में घटाया सात किलो वजन 
मोनालिसा ने इससे पहले लॉकडाउन के दौरान सात किलो वजन घटाया था। इसका क्रेडिट भी उन्होंने अपने पति विक्रांत को दिया था। मोनालिसा ने कहा, 'वजन घटाने में मेरे पति विक्रांत मेरी प्रेरणा था।'

बकौल मोनालिसा, 'मैं जब बिग बॉस के घर से लौटी थी तो मैंने 10 किलो वजन घटाया था। ये बेहद ही बेहतरीन अनुभव था। वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा अब टीवी सीरियल नमक इश्क का में काम कर रही हैं। 

बिग बॉस में रचाई थी शादी
21 अक्टूबर 1980 को बंगाली परिवार में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था और वह मोनालिसा के नाम से जानी जाने लगी।  

मोनालिसा ने साल 2017 में बिग बॉस के घर में विक्रांत से शादी की थी। मोनालिसा ने फिल्म ब्लैकमेल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मोनालिसा ने सुनील शेट्टी अजय देवगन के साथ काम किया था और फिल्म सुपरहिट हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।