लाइव टीवी

Bigg Boss 13: लॉकडाउन में शेफाली बग्गा ने घटाया चार किलो वजन, शेयर किया अपना वेट लॉस सीक्रेट

Updated May 14, 2020 | 16:30 IST

Shefali Bagga Weight Loss: लॉकडाउन में बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। आरती सिंह के बाद अब शेफाली बग्गा ने लॉकडाउन पर वेट लॉस किया है। अब शेफाली ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

Loading ...
Shefali Bagga
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।
  • आरती सिंह के बाद अब शेफाली बग्गा ने अपना वेट लॉस किया है।
  • शेफाली ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की है।

मुंबई. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा इस लॉकडाउन में अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। शेफाल बग्गा ने इस लॉकडाउन में तीन से चार किलो वजन घटा लिया है। शेफाली ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

शेफाली ने सोशल मीडिया पर अपनी दो फोटोज शेयर की है। शेफाली बग्गा ने इस फोटो के साथ लिखा है- 'इस लॉकडाउन में ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर करना ट्रेंड बन गया है, ये लॉडाउन में ट्रांसफॉर्मशन की मेरी फोटो।' 

शेफाली आगे लिखती हैं- 'मैंने तीन से चार किलो वजन घटा दिया है और कुछ इंच भी लॉस कर दिया है।' शेफाली ने बताया कि- 'बाएं तरफ की फोटो लॉकडाउन से पहले की है। वहीं, दाएं तरफ की फोटो पिछले हफ्ते की है। मेरे लिए फिटनेस कोई ट्रेंड नहीं है।' 

आरती सिंह ने भी किया था वेट लॉस 
शेफाली बग्गा के अलावा आरती सिंह ने भी पांच किलो वेट लॉस किया था। आरती ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की थी। आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च से वर्कआउट करना शुरू किया था।

आरती सिंह ने लिखा- 'पहली फोटो 15 मार्च को ली गई है। इतने दिनों में मैंने पांच किलो घटा लिया है। मैं जानती हूं ये काफी नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे मैं जल्द ही इसे पा लूंगी। थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा शायद एक महीना ये उससे भी ज्यादा।' 

लॉकडाउन में ये कर रहे हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट 
लॉकडाउन में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अपने घर में वक्त बिता रहे हैं। आरती सिंह घर पर रहकर खाना बना रही हैं। इसके अलावा साफ-सफाई भी कर रही हैं। वहीं, असीम रियाज इन दिनों अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। 


 

शहनाज गिल  सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं और फैंस के साथ लगभग रोज अपनी वीडियोज पोस्ट करती हैं। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला लॉकडाउन में घर पर रहकर घर का काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने वीडियो शेयर की थी जिसमें वो झाड़ू लगाते, डस्टिंग करते, बर्तन धोते और खाना बनाते नजर आए थे।   
     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।