लाइव टीवी

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने किया जान कुमार सानू को किस, बिग बॉस ने फिर ऐसे पलट दिया सीन

Updated Oct 17, 2020 | 16:14 IST

Bigg Boss 14 Promo: बिग बॉस 14 में आज रात राहुल वैद्य और जान कुमार सानू के बीच म्यूजिकल मुकाबला होने जा रहा है। जान कुमार सानू का गाना सुनकर निक्की तंबोली उन्हें गले लगाकर किस कर लेती है।

Loading ...
Jaan Kumar Sanu, Nikki Tamboli
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में आज एक बार फिर जान कुमार सानू निक्की तंबोली को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे।
  • जान कुमार का गाना सुनने के बाद निक्की तंबोली उन्हें गले लगाकर किस कर लेती हैं।
  • बिग बॉस के आदेश के बाद जान निक्की तंबोली के खिलाफ हो जाते हैं।

मुंबई. बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली और जान कुमार सानू के बीच दोस्ती लगातार बढ़ रही है। जान कुमार सानू जहां निक्की को अपने दिल की बात कह चुके हैं। वहीं, निक्की उन्हें भाई कह रही है। आज के एपिसोड में निक्की जान कुमार सानू को किस करती नजर आ रही हैं। 

कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक आज राहुल वैद्य और जान कुमार सानू के बीच म्युजिकल कॉन्टेस्ट होने वाला है। राहुल वैद्य फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां का गाना 'मैं तेनु समझावां की' गा रहे हैं। इस हिना खान उन्हें फ्लाइंग किस दे रही हैं। 

इसके बाद जान कुमार सानू अपने पिता का पॉपुलर गाना 'बाजीगर मैं बाजीगर' गाते हैं। इस गाने को सुनकर निक्की तंबोली जान के पास आती हैं गले लगाकर गाल पर किस कर देती हैं। ये देखकर सिद्धार्थ शुक्ला चौंक जाते हैं। 

दिया था कॉफी डेट  का ऑफर 
बिग बॉस के एक एपिसोड में जान निक्की तंबोली से फर्ल्ट करते हुए नजर आ रहे थे। जान कुमार सानू ने कहा कि वह निक्की तंबोली को लाइक करते हैं। शो खत्म होने के बाद वह निक्की को कॉफी डेट पर भी ले जाना चाहते हैं। 

शुक्रवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में  जान कुमार सानू ने एक बार फिर निक्की तंबोली से कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं। इस पर निक्की तंबोली ने कहा कि वह जान को अपना भाई मानती हैं। जान कुमार सानू ने इसके बाद निक्की के लिए गाना गाया तब उन्होंने उसे अपना दोस्त माना।

घरवाले हुए निक्की के खिलाफ 
प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस घर के सभी सदस्यों को एक मौका दे रहे हैं कि निक्की तंबोली टू भी कंफर्म ही रहना चाहिए या फिर बाकी सदस्यों जैसे फ्रेशर ही रहना चाहिए। इस दौरान जान कुमार सानू भी निक्की के खिलाफ बात कर रहे हैं। 

जान कहते हैं कि- 'आप कुछ चीजें ऐसे बोल देते हो जो वापस नहीं ली जा सकती है। आप जब कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए तो आपके अंदर एक अंहकार आ गया है। आप हमेशा कहती हैं कि मैं कंफर्म हूं, आप कंफर्म होकर दिखाओं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।