लाइव टीवी

Bigg Boss 15 OTT: 10 साल की उम्र में नेहा भसीन के साथ हो चुकी है दिल दहलाने वाली घटना, खुद किया था खुलासा

Updated Aug 02, 2021 | 08:44 IST

Neha Bhasin Bigg OTT: नेहा भसीन बिग बॉस 15 ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाली हैं। नेहा भसीन जब 10 साल की थीं तो उनके साथ दिल दहलाने वाली घटना हो चुकी है।

Loading ...
Neha Bhasin
मुख्य बातें
  • नेहा भसीन बिग बॉस 15 ओटीटी में नजर आने वाली हैं।
  • नेहा भसीन ने दिल दहलाने वाली घटना का जिक्र किया था।
  • नेहा भसीन कई बार बॉडी शेमिंग पर बोल चुकी हैं।

मुंबई. सिंगर नेहा भसीन जल्द ही बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली हैं। नेहा भसीन अपनी बोल्ड फोटोज के लिए जानी जाती है। नेहा कई बार बॉडी शेमिंग पर बोल चुकी हैं। नेहा भसीन  ने बताया था कि वह 10 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। 

नेहा भसीन ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'जब मैं 10 साल की थीं तो हरिद्वार गई थीं। उनकी मां उनसे कुछ ही दूरी पर पड़ी थी। अचानक एक आदमी आया और मेरे साथ गंदी हरकत करने लगा। मैं वहां से भाग गई थीं। इसके कुछ ससाल बाद एक हॉल में किसी ने मेरे साथ एक बार फिर जबरदस्ती की थी। मुझे ये घटनाएं अच्छे से याद है। मुझे लगता था कि मेरी गलती है। आज सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को गाली देते हैं। ये भी एक तरह का आतंकवाद है।

बॉडी शेमिंग का हो चुकी हैं शिकार
नेहा भसीन सोशल मीडिया पर कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। नेहा के मुताबिक वह 49 किलो की हुआ करती थी। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान उनका वजन बढ़कर 65 किलो हो गया था। नेहा ने कहा कि वह अपनी स्किन में ज्यादा सेक्सी लगती है। नेहा के मुताबिक उन्हें अब बॉडी शेमिंग और इस तरह की बातों से फर्क नहीं पड़ता है।

2016 में की थी शादी
नेहा भसीन ने  ‘जग घूमेया’, ‘धुनकी लागे’ और ‘चाश्नी’ समते कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा ने साल 2016 में म्यूजिक कंपोजर समीर उद्दीन से शादी की है।

नेहा भसीन ने 9 साल की उम्र में पहला सिंगिंग अवॉर्ड जीता था। बिग बॉस ओटीटी से नेहा भसीन का प्रोमो जारी हुआ था। इसमें सिंगर कह रही हैं उनकी आवाज गाती भी है, गूंजती भी है मगर किसी से डरती नहीं है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।