लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott Highlights: दिव्या-प्रतीक की लड़ाई से घर का माहौल गर्म, मूस की हरकत से फूट-फूटकर रोई अक्षरा

Updated Aug 09, 2021 | 21:37 IST

Bigg Boss 15 Ott Day One Highlights: बिग बॉस 15 ओटीटी का पहला दिन दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई के नाम रहा। वहीं, अक्षरा सिंह फूट-फूटकर रोने लगी।

Loading ...
Bigg Boss 15 Ott
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी का पहला दिन धमाकेदार रहा।
  • ग्रैंड प्रीमियर से शुरू हुई दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई घर में भी जारी रही।
  • बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को भी पहला टास्क दे दिया है। 

Bigg Boss 15 9 Aug 2021: बिग बॉस सीजन  15 के ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही शो के कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है। वहीं, अब कंटेस्टेंट्स अपना असली रंग और गेम भी खेलना शुरू कर दिया है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को भी पहला टास्क दे दिया है। 

ग्रैंड प्रीमियर में प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। घर के अंदर जाते ही ये लड़ाई ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, अक्षरा सिंह और मुस्कान जट्टाना की भी लड़ाई हो गई। इसके बाद अक्षरा सिंह फूट-फूटकर रोने लगी। 

Bigg Boss 15 Ott 9 August 2021 Highlights

  1.  बिग बॉस के पहले दिन में ही कंटेस्टेंट्स को आधी रात में जगा दिया गया। इस दौरान खाना बनाने को लेकर दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल के बीच झगड़ा हो गया। प्रतीक अक्षरा और मूस से कहते हैं कि जब तक घरवालों को ड्यूटी नहीं दी जाती वह अपना काम खुद करेंगे। किसी का एहसान नहीं लेंगे।
  2. प्रतीक की बात सुनकर दिव्या भड़क जाती है और कहती है कि गैस पकड़कर खड़े हैं। दिव्या प्रतीक से कहती हैं कि उन्हें उनसे और वरुण से मिलकर पॉप्युलैरिटी मिली है। ये सुनकर प्रतीक सहजपाल भड़क जाते हैं। 
  3. घरवाले प्रतीक के खिलाफ होने लगे हैं। शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, करण नाथ भी प्रतीक के खिलाफ हो जाते हैं। शमिता शेट्टी कहती हैं कि वह फुटेज पाने के लिए सभी से लड़ाई कर रहे हैं।
  4. बिग बॉस घरवालों को पहला टास्क देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि लाइव नाइट होगी। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक परफॉर्मेंस देनी होगी। नेहा भसीन अपना सिग्नेचर सॉन्ग बाजरे का सिट्टा गाती हैं। वहीं, मिलिंद गाबा परफॉर्म करते हैं। दिव्या इस लाइव नाइट को होस्ट करती हैं।
  5. उर्फी जावेद को जीशान खान की आंखों में लगातार देखना है। वहीं, जीशान और प्रतीक सेहजपाल पुश अप करते हैं। टास्क के दौरान एक बार फिर दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई  हो जाती है। 
  6.  दिव्या अग्रवाल खुद को गेम से अलग कर लेती हैं। दिव्या अक्षरा सिंह और मूस से प्रतीक सहजपाल के बर्ताव की शिकायत करती हैं। वहीं, स्टेज पर रिद्धिमा पंडित आकर करीना कपूर और कंगना रनौत की मिमिक्री करती हैं। 
  7. दिव्या आखिर में खुद स्टेज पर आती हैं और परफॉर्म करती हैं। वहीं, प्रतीक एक रैप सुनाते हैं। इसके बाद अक्षरा सिंह अपना गाना सुनाती हैं। दिव्या कहती हैं कि उनका मेंटल लेवल डिस्टर्ब हो रहा है।
  8. अक्षरा सिंह इसके बाद मूस जट्टाना के बर्ताव की शिकायत करती हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं कि मूस उसके भोजपुरी गाने का मजाक बनाती हैं। इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट को टच करती हैं।
  9. अक्षरा सिंह बाहर आकर दिव्या अग्रवाल से मूस जट्टाना से बात करती हैं। दिव्या अग्रवाल अक्षरा सिंह को समझाने की कोशिश करती हैं। अक्षरा फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
  10.  मूस जट्टाना, अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा की बातचीत के बाद घरवाले चर्चा करते हैं कि मूस की गलती थी या नहीं। 

आपको बता दें कि इस हफ्ते दिव्या अग्रवाल घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं। बिग बॉस की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई सीजन 24 घंटे लाइव रहेगा। बिग बॉस ओटीटी 1008 घंटे लाइव होने वाला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।