लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott Highlights: प्रतीक सहजपाल-नेहा भसीन बने घर के नए कैप्टन, मिलिंद गाबा ने दी घर छोड़ने की धमकी

Updated Aug 28, 2021 | 09:22 IST

Bigg Boss 15 Ott Written Updates: बिग बॉस 15 ओटीटी में घर को नया कप्तान मिला है। प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन घर के नए बॉस मैन और बॉस लेडी हैं। जानिए क्या हुआ बिग बॉस के 17वें दिन...

Loading ...
Bigg Boss 15 OTT Day 17 Highlights
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी में प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन नए कैप्टन बन गए हैं।
  • कैप्टेंसी टास्क के दावेदारों का चुनाव जनता द्वारा किया गया।
  • बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि बॉस मैन और बॉस लेडी का टास्क रद्द कर दिया गया है।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी का तीसरा हफ्ता खत्म होने वाला है। इसी के साथ छह हफ्ते तक चलने वाले इस शो का आधा सफर भी खत्म हो गया है। वहीं, इस हफ्ते जनता घर का बॉस मैन और बॉस लेडी चुनेंगे। 

बिग बॉस घरवालों से कहती हैं कि दिव्या अग्रवाल के कनेक्शन जीशान खान घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे में अब वह घर की बॉस लेडी नहीं होगी। यही नहीं, बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि बॉस मैन और बॉस लेडी का टास्क रद्द कर दिया गया है। ऐसे में जनता तय करेगी कि घर का नया कप्तान कौन होगा।  बिग बॉस बताते हैं कि मिलिंद गाबा-अक्षरा सिंह, नेहा भसीन -प्रतीक सेहजपाल को घर के अगले बॉस लेडी और बॉस मैन की दावेदारी के लिए चुना गया है। 

Bigg Boss 15 Ott Day 20 Highlights

  1.  दिव्या अग्रवाल घरवालों को टास्क पढ़कर सुनाती हैं। टास्क का नाम खूंखार भेड़िया है। टास्क के तहत मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह और नेहा भसीन और प्रतीक सेहजपाल को ग्राउंड एरिया में पिरामिड बनाना है। पिरामिड सही है या गलत इसका फैसला घरवाले करेंगे।  
  2.  घरवालों को पिरामिड सही लगा तो वह उसे रहने देंगे। वहीं, उसे गलत लगा तो उसे वे तोड़ सकते हैं। दोनों कनेक्शन अपना पिरामिड बनाना शुरू कर देते हैं। मूस और शमिता अक्षरा और मिलिंद के पिरामिड को गलत बताते हैं और तोड़ देते हैं।
  3.  दिव्या अग्रवाल और मुस्कान जटाना इसके बाद नेहा और प्रतीक सेहजपाल का पिरामिड तोड़ देती हैं। दिव्या इसका कारण बताते हुए कहती हैं कि नेहा और प्रतीक उन्हें पसंद नहीं है इसलिए उन्होंने पिरामिड तोड़ा है।
  4.  टास्क के दौरान पुराने कनेक्शन मिलिंद गाबा और नेहा भसीन के बीच एक बार फिर बहस हो जाती है। मूस जट्टाना और शमिता शेट्टी एक बार फिर से मिलिंद और अक्षरा का पिरामिड तोड़ देते हैं। दोनों कहते हैं कि वह नेहा के दोस्त हैं ऐसे में वह उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
  5.  दिव्या अग्रवाल पिरामिड तोड़ने के बाद मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह से बात करने की कोशिश करते हैं।  प्रतीक सेहजपाल आपत्ति जताते हैं। निशांत भट्ट भी दिव्या को ग्राउंड में रुकने से मना करते हैं।
  6. नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल को घरवाले नया बॉसमैन और बॉसलेडी घोषित करते हैं। घरवाले कहते हैं कि दोनों का पिरामिड सबसे बड़ा है। मिलिंद इस निर्णय से खुश नहीं है वह घर छोड़कर जाना चाहते हैं।
  7.  मिलिंद अपना सामान पैक करने लगते हैं। वह बिग बॉस से कहते कि वह गेट खोले। दूसरी तरफ प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल के बीच लड़ाई हो जाती है। दिव्या कहती हैं कि प्रतीक उसकी नजरों के आगे से चले जाएं। 

घर में जीशान के जाने के बाद दिव्या अग्रवाल अकेली हो जाती हैं। वह कहती हैं कि 'हमेशा मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है? मैं अकेली क्यों हूं? मुझे समझ नहीं आता कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता। राकेश उसे समझाते हैं। इस पर दिव्या कहती हैं कि वह उसे अकेला छोड़ दें क्योंकि लोग कहेंगी कि वह उन पर लाइन मार रही हैं। शमिता राकेश और दिव्या की दोस्ती से जल जाती हैं। शमिता कहती हैं कि वह दिव्या पर भरोसा नहीं कर सकती।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।