लाइव टीवी

Bigg Boss 15 Ott Day 3: खाने पर अक्षरा सिंह- शमिता शेट्टी का झगड़ा, प्रतीक-अक्षरा बने घर के पहले कैप्टन

Updated Aug 11, 2021 | 23:50 IST

Bigg Boss 15 Ott Highlights: बिग बॉस 15 ओटीटी के तीसरा दिन सीमा आंटी की घर में एंट्री हुई। वहीं, खाने को लेकर अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच जमकर बहस हुई। जानिए क्या हुआ बिग बॉस में...

Loading ...
Bigg Boss 15 OTT Day 3 Highlights
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी में आज सीमा आंटी की घर में एंट्री हुई।
  • अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी की खाने को लेकर लड़ाई होती है।
  • बिग बॉस प्रतीक सहजपाल को बिग बॉस और अक्षरा सिंह को बॉस लेडी घोषित करते हैं।

Bigg Boss 15 OTT: बिग बॉस 15 ओटीटी के तीसरे दिन मैचमेकर सीमा टपारिया उर्फ सीमा आंटी की घर में एंट्री हुई है। वहीं, आज नेहा भसीन और अक्षरा सिंह के बीच जमकर झगड़ा हुआ। वहीं, बिग बॉस कहते हैं कि प्रतीक घर के बिग बॉस और अक्षरा बॉस लेडी हैं।

सुबह-सुबह उठकर खाने को लेकर शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच बहस होती है। वहीं, नेहा भसीन इसके बाद अक्षरा सिंह को समझाती है कि खाने के लिए शमिता ने उनसे कहा है न कि अक्षरा सिंह से। अक्षरा सिंह कहती हैं कि उन्हें घर में खाना नहीं मिल रहा है। यहां सभी के बारे में सोचना चाहिए। अक्षरा दिव्या और शमिता को शिकायत करती हैं। शमिता बताती हैं कि उन्हें पेट संबंधित बीमारी है।

Bigg Boss 15 Ott Day 3 Highlights

  1. अक्षरा सिंह शमिता शेट्टी से गुस्सा हो जाती हैं। वह कहती हैं कि वह अंग्रेजी बोलकर हाई प्रोफाइल  बनना चाहती हैं। इसके बाद अक्षरा सिंह कैमरे के आगे कहती हैं कि वह घर में बिल्कुल भी खाना नहीं खाएंगी। 
  2.  बिग  बॉस घरवालों को बताते हैं कि घर में मैचमेकर सीमा टपारिया आ रही हैं। सभी कनेक्शन्स को सीमा से मिलना है। गार्डन एरिया पर जीशान और उर्फी जावेद जाते हैं। इसके बाद निशांत और मूज जट्टाना जाते हैं। निशांत कहते हैं कि घर में कई लोग हैं ऐसे में सभी से बात करना जरूरी है।
  3. सीमा से मिलने के लिए करण नाथ और रिद्दिमा आते हैं। उनसे सीमा पूछती हैं कि आप लोग क्या सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं।  सीमा कहती हैं करण नाथ अपने कनेक्शन से पीछे भाग रहे हैं। सीमा करण को समझाती हैं कि वह आगे बढ़े और चुप न रहें।
  4. सीमा इसके बाद प्रतीक और अक्षरा को बुलाती हैं। सीमा कहती हैं कि आप दोनों का कनेक्‍शन अच्छा हैं। प्रतीक कहते हैं कि बाकी लड़के घर में तब बोलने को आते हैं कि जब वह बोलते हैं। प्रतीक कहते हैं कि वह घर में सबसे लाउड हैं। 
  5. सीमा इसके बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट को बुलाती हैं। सीमा कहती हैं कि आप दोनों प्यारे हैं लेकिन, ज्यादा जोर नहीं लगा रहे हैं। वहीं, घर में प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल के बीच बहस होती है। दिव्या प्रतीक को लीचड़ बताती है। 
  6.  सीमा इसके मिलिंद और नेहा भसीन को बुलाती हैं। मिलिंद और नेहा कहते हैं कि हमारा कनेक्शन मजबूत है। हालांकि, सीमा कहती हैं कि उन्हें  अपने  कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। 
  7.  सीमा सभी कनेक्शन से बात करने के बाद वह बाहर जा सकती हैं। वहीं, प्रतीक और दिव्या के बीच गर्मागर्म बहस जारी है। इस बार दोनों के बीच खाने को लेकर  बहस हो जाती है। 
  8. बिग बॉस सीमा आंटी के साथ बातचीत के आधार पर घरवालों को एक टास्क देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि बाहर छह लॉलीपॉप लगे हुए हैं 1 से लेकर 6 तक। आपको खुद को रेटिंग देनी है। पहले नंबर पर सबसे मजबूत और छठा नंबर कमजोर।
  9.  प्रतीक और अक्षरा खुद को एक नंबर पर देते हैं।  राकेश और शमिता खुद को दूसरे नंबर पर रखते हैं। तीसरे पर जीशान और उर्फी खुद को रखते हैं। इसके बाद सीमा आंटी अपनी रेटिंग देती हैं।
  10. सीमा पहले नंबर पर अक्षरा सिंह और प्रतीक को रखती हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर नेहा और मिलिंद गाबा को रखती हैं। तीसरे नंबर पर करण और रिद्धिमा,  चौथे नंबर पर  शमिता शेट्टी और राकेश आते हैं। पांचवें पर मुस्कान-निशांत और आखिर में उर्फी और जीशान आते हैं। 

बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि वह आपसी सहमति से तय करें कि क्या सभी को सही रेटिंग दी है। प्रतीक अड़ जाते हैं कि वह पहले नंबर से नहीं हटेंगे। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि सपना के मुताबिक प्रतीक घर के बॉस मैन और अक्षरा बॉस लेडी हैं। इसी के साथ वह घर के नए कैप्टन बन जाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।