लाइव टीवी

Bigg Boss OTT: मिल‍िए बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्‍टेंट मुस्‍कान जट्टाना से, जिनके न्यूड वीडियो पर मचा था बवाल

Updated Aug 09, 2021 | 14:43 IST

Bigg Boss OTT fame Muskan Jattana Biography: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू हो चुका है। टीवी की दुनिया में इस शो को सबसे विवादित शो के रूप में जाना जाता है।

Loading ...
Muskan Jattana
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर मुस्‍कान जट्टाना बनीं शो का हिस्‍सा
  • मुस्‍कान जट्टाना को बताया जा रहा है इस बार की सबसे विवादित कंटेस्‍टेंट

Meet Bigg Boss OTT fame Muskan Jattana: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू हो चुका है। टीवी की दुनिया में इस शो को सबसे विवादित शो के रूप में जाना जाता है। इस बार शो टीवी से छह हफ्ते पहले ओटीटी पर दिखाया जा रहा है और इसे सुपरस्‍टार सलमान खान की बजाय जाने माने फ‍िल्‍ममेकर करण जौहर होस्‍ट कर रहे हैं। रविवार को इस शो को प्रीमियर हुआ और इसी दौरान तमाम कंटेस्‍टेंट्स का खुलासा हुआ।

जैसे ही कंटेस्‍टेंट्स के नाम सामने आए तो एक नाम सुनकर फैंस दंग रह गए। यह नाम है मुस्‍कान जट्टाना का जिन्‍हें सोशल मीडिया पर मूस जट्टाना के नाम से जाना जाता है। मुस्‍कान अक्‍सर विवादों में रहती हैं और उनका इस शो में आना जरूर रोमांच पैदा करेगा। 

शो में उन्होंने निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को कनेक्शन के तौर पर चुना और फिर निशांत भट्ट को जोड़ीदार चुना है। मुस्‍कान ऑस्ट्रेलियन दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रांड एंबेसडर हैं। वह लैंगिक समानता को लेकर इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करती हैं। कहा जाता है कि वह पैसे कमाने के लिए लाइव न्यूड सेशन करती थीं। उनके एक न्‍यूड वीडियो ने खूब बवाल भी मचाया था। 20 साल की मुस्कान जट्टाना चंडीगढ़ और मोहाली से ताल्लुक रखती हैं। 

स्टाग्राम पर उनके एक लाख 76 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में लिखा है- ‘अभी तो और जलील होना है हमें।'' इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से हुई है। वह ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर के रूप में मशहूर हैं। 

बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ में मुस्‍कान जट्टाना के अलावा राकेश बापट, जीशान खान, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, नेहा भसीन, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित शामिल हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।