लाइव टीवी

लड़का नहीं लड़की निभाती है Choti Sarrdaarni में परम का किरदार, अब टीवी शो में नहीं दिखेगी ये चाइल्ड स्टार

Updated Jan 21, 2021 | 15:03 IST

Choti Sarrdaarni Param Aka Kevina Tak Fact: 6 साल की केविना टाक एक इंडियन चाइल्ड आर्टिस्ट और मॉडल हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था...

Loading ...
छोटी सरदारिनी टीवी शो के परम।
मुख्य बातें
  • टीवी शो छोटी सरदारनी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
  • कम वक्त में परम चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में टेलीविजन के चहेते बन गए हैं। 
  • जानकर हैरानी होगी कि परम का रोल कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की निभाती है।

छोटे परदे का टीवी शो छोटी सरदारनी (Choti Sardarnni) इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। लॉन्च के बाद से ही ये शो टीआरपी लिस्ट में जगह बनाए हुए हैं। छोटी सरदारनी की फीमेल लीड किरदार का नाम मेहर है जो कि एक सामान्य लड़की है। मेहर समाज की समस्याओं का सामना सशक्त तरीके से करती है और उसकी यही बात दर्शकों को भाती है।

बहुत कम वक्त में निम्रत कौर अहलूवालिया ने मेहर बनकर अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वही मेल लीड का बात करें तो अविनेश रेखी छोटी सरदारनी में मेहर के पति सरबजीत की भूमिका में हैं और दोनों का छोटा बेटा परम है। अपनी मासूमियत और एक्टिंग से परम चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में टेलीविजन के चहेते बन गए हैं। 

वैसे आपको ये जानकर हैरानी होगी की मेहर और सरबजीत के बेटे परम का रोल कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की निभाती है। जी हां, छोटी सरदारनी में परम बनीं चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम केविना टाक है जो कि महज 6 साल की हैं। 

केविना टाक एक इंडियन चाइल्ड आर्टिस्ट और मॉडल हैं। उन्होंने 2019 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया है। परमजीत सिंह गिल के रूप में केविना छोटी सरदारनी में दिखाई दीं। उससे पहले केविना ने तब्बू, कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म 'भारत' में भी काम किया है। 25 जुलाई 2014 को जन्मीं, केविना मुंबई(महाराष्ट्र) की रहने वाली हैं। 

छोटी सरदारनी में आ रहा लीप, बदल जाएगा परम का किरदार  
छोटी सरदारनी के मेकर्स शो में लगातार नए नए ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं। अब टीवी शो छोटी सरदारनी के निर्माताओं ने इसमें 10 साल के लीप का फैसला किया है। इसी के साथ खबर है कि केविना टाक अब परम का किरदार नहीं निभाएंगी। दो नए बाल कलाकार परम और करण दोनों की जगह लेंगे। सरबजीत और मेहर के बेटे परम के रूप में केविना को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हालांकि अब करण और परम दोनों को बड़ा दिखाया जाएगा और दूसरे कलाकारों द्वारा ये रोल निभाए जाएंगे। पोस्ट लीप की शूटिंग कश्मीर में शुरू हो चुकी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।