लाइव टीवी

अब बॉलीवुड डायरेक्टर बन चुके हैं बा, बहू और बेबी के गट्टू, एक वक्त पर जॉबलेस हो गए थे Deven Bhojani

Updated Jan 22, 2021 | 09:28 IST

deven Bhojani Actor To Director journey: एक्टिंग वर्ल्ड में करीब 3 दशक से एक्टिव देवेन भोजानी का पहला टीवी शो मालगुडी डेज था। बाद में उनको देख भाई देख से पॉपुलैरिटी मिली...

Loading ...
देवेन भोजानी।
मुख्य बातें
  • देवेन भोजानी उन अभिनेताओं में थे जिन्होंने छोटे परदे पर अपने क्यूट लुक से सबका दिल जीत लिया।
  • देवेन ने 1987 में मालगुडी डेज की कहानियों में से एक से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • देवेन  क्लासिक सीरियल्स ऑफिस ऑफिस, बा बहू और बेबी, साराभाई वर्सेस साराभाई में भी नजर आए।

देख भाई देख नाम का टेलीविजन शो साल 1993 में खूब चर्चा का विषय बन गया था। जया बच्चन द्वारा निर्मित इस शो में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई थी जो कि एक-दूसरे से काफी अलग-अलग होने के बावजूद एक साथ फंस गए थे। हालांकि देख भाई देख शो केवल एक सीजन तक चला, लेकिन आज तक ये हमारी यादों में जिंदा है। इस टीवी से किरदार आज भी यादगार हैं और भुलाए नहीं जा सकते हैं। इनमें से ही एक था करीमा। जो कि उस घर का वफादार नौकर था। करीमा को रोल देवेन भोजानी द्वारा शानदार ढंग से निभाया गया था।

अब तक के सबसे लंबे अर्से में देवेन भोजानी उन शानदार अभिनेताओं में से एक थे, जिनके नाम से ज्यादा लोग उनके चेहरे को अच्छी तरह से पहचानते थे। देवेन भोजानी उन अभिनेताओं में थे जिन्होंने छोटे परदे पर अपने क्यूट लुक से सबका दिल जीत लिया। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि देख भाई देख देवेन भोजानी का पहला टीवी शो नहीं था। उन्होंने वास्तव में 1987 में मालगुडी डेज की कहानियों में से एक से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर लगभग 6 साल बाद उनको देख भाई देख से पहचान मिली।

देवेन भोजानी उन कुछ अभिनेताओं में से एक रहे, जिनके करियर ने 90 के दशक से 2000 के दशक तक काफी सफलताओं का स्वाद चखा। देवेन  क्लासिक सीरियल्स ऑफिस ऑफिस, बा बहू और बेबी, साराभाई वर्सेस साराभाई में भी नजर आए। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने जो जीता वही सिकंदर, अंदाज, चलो अमेरिका, ये लम्हें जुदाई के, अग्निपथ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 

एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर भी रहे देवेन भोजानी
देवेन भोजानी एक बेहतरीन अभिनेता होने के अलावा कुशल राइटर और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने साराभाई v/s साराभाई को डायरेक्ट किया था। बा बहू और बेबी के क्रिएटिव डायरेक्टर थे और जो जीता वही सिकंदर के असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे। अब देवेन बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्शन में व्यस्त हैं। उन्होंने विद्युत जामवाल स्टार फिल्म कमांडो-2 को डायरेक्ट किया है। 

कभी सीए बनना चाहते थे देवेन भोजानी
देवेन भोजानी वास्तव में एक अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। उन्होंने मुंबई के सबसे टॉप कॉलेज में दाखिला लिया था ताकि वो सीए बन सकें। लेकिन पढ़ाई के दौरान उनके एक दोस्त कॉलेज प्ले का ऑडिशन देने को कहा था। जिसमें ना सिर्फ सिलेक्ट होकर उनको लीड रोल मिला, बल्कि वो बेस्ट एक्टर का प्राइज भी जीतकर लाए। इसी के बाद देवेन भोजानी ने कई सारे प्ले किए और बाद में मालगुडी डेज में उनको काम मिला। 


जब जॉबलेस हो गए थे देवेन
एक वक्त ऐसा भी आया जब कई महीनों तक देवेन बेरोजगार थे और उनके पास कोई काम नहीं था। उनके पास लगभग आठ महीनों तक काम नहीं था। उन्होंने एक विशेष कंपनी के लिए तीन शो साइन किए और उसी के साथ काम कर रहे थे। लेकिन उस कंपनी का चैनल के साथ एक विवाद हुआ और सभी शो रातों-रात ऑफ-एयर हो गए। लोगों को लग रहा था कि देवेन तीन शो में व्यस्त हैं। इसलिए उनके पास कोई ऑफर्स भी नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से अभिनेता कुछ टाइम तक जॉबलेस रहे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।