लाइव टीवी

Dipika Chikhlia Gaalib: दीपिका चिखलिया की गालिब का फर्स्ट लुक रिलीज, 'सीता' निभा रहीं आतंकवादी की पत्नी का रोल

Updated Aug 09, 2020 | 09:44 IST

Dipika chikhalia First Look Film Gaalib: अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की फिल्म गालिब संसद हमलों के दोषी अफजल गुरु की बायोपिक है। ये फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हो रही है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दीपिका चिखलिया।
मुख्य बातें
  • दीपिका चिखलिया की अपकमिंग फिल्म गालिब का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।
  • पोस्टर में दीपिका अपने ऑनस्क्रीन बेटे के साथ नजर आ रही हैं।
  • दीपिका चिखलिया की फिल्म गालिब संसद हमलों के दोषी अफजल गुरु की बायोपिक है।

रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया टोपीवाला (Dipika Chikhlia Topiwala) की अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वालीं दीपिका चिखलिया ने अपनी फिल्म गालिब(Gaalib) की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें दीपिका सलवार सूट पहने सिर पर दुपट्टा लिए दिख रही हैं साथ में उनके साथ एक्टर निखिल पिटाले भी दिखाई दे रहा है। जो कि उनके ऑनस्क्रीन बेटे गालिब का रोल निभा रहे हैं। 

दीपिका चिखलिया ने फिल्म गालिब का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'गालिब का पोस्टर रिलीज हो गया है। ये एक सच्ची कहानी है। आपके साथ लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट और रिलीज डेट की जानकारी शेयर करती रहूंगी। फिल्म की रिलीज को लेकर अगस्त का शेड्यूल तय किया गया है हालांकि हम सब जानते हैं कि अभी स्थितियां क्या हैं।'


अफजल गुरु की बायोपिक है गालिब!
आपको बताते चलें अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की फिल्म गालिब संसद हमलों के दोषी अफजल गुरु की बायोपिक है। जिसे 2013 में फांसी पर लटका दिया गया था। इस फिल्म में अफजल गुरु नहीं बल्कि उनके बेटे गालिब की कहानी दिखाई जाएगी। गालिब को मनोज गिरी डायरेक्ट और धनश्याम पटेल प्रोड्यूस कर रहे हैं। गालिब ने अपने पिता की मौत के बाद कक्षा दसवी में 95% मार्क्स हालिस किए थे। फिल्म में गालिब की उसी कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म को विवादों के दूर रखने के लिए अफजल गुरु का नाम बदलकर बशीर अहमद कर दिया गया है। इस रोल को थिएटर आर्टिस्ट और एक्टर अनिल रस्तोगी निभाएंगे।  

सरोजनी नायडू की बायोपिक भी कर रहीं दीपिका चिखलिया
लंबे टाइम के बाद दीपिका चिखलिया फिल्मों में एक बार फिर से वापसी कर रही हैं। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एकदम अलग रोल चुनना चाहती हैं। फिल्म गालिब के अलावा दीपिका के पास पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू की बायोपिक भी पाइपलाइन में है। फिल्म सरोजनी का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसे धीरज मिश्रा ने लिखा है और आकाश नायक डायरेक्ट कर रहे हैं। आखिरी बार दीपिका को आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में देखा गया था। बाला में दीपिका चिखलाखिया ने इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस यामी गौतम की मां का किरदार निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।