लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी

Updated Aug 09, 2020 | 09:36 IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में 'नया मेहमान' जुड़ गया है। प्रियंका ने तस्वीर शेयर कर खुशी जाहिर की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा।
मुख्य बातें
  • प्रियंका-निक के परिवार में आया 'नया मेहमान'
  • प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  • उन्होंने 'नए मेहमान' की तस्वीर भी शेयर की

 प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे चर्चिच कपल में से हैं। साल 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाली यह जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने घर आए एक 'नन्‍हा मेहमान' की तस्वीर शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही है। जी हां, प्रियंका और निक के परिवार में आया ये प्यारा सा मेहमान और कोई नहीं बल्कि एक डॉग है। डॉग का नाम 'पांडा' है। दोनों ने 'पांडा' को गोद लिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने  अपने आधिकारिक ट्विवर अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जहां प्रियंका और निक अपने सभी पालतू कुत्तों के साथ है। वहीं, दुसरी तस्वीर में 'पांडा' दिख रहा है। 'पांडा' की दोनों आंखें अलग-अलग रंग की हैं। उसकी एक आंख नीली जबकि दूसरी भूरी है। पांडा को घर लाने से प्रियंका और निक बेहद खुश हैं। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमारे नए परिवार की तस्वीर!प रिवार में तुम्हारा स्वागत है, पांडा! हमने कुछ सप्ताह पहले ही इस छोटे पांडा को गोद लिया है। जल्द ही वह छोटा नहीं रहेगा। 


प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात तो उनके पास अभी दो बड़े हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स हैं। प्रियंका डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिग्स की सुपरहीरो मूवी 'वी कैन बी' के अलावा 'मैट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी। 'मैट्रिक्स 4' फेमस साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म का हिस्सा है। बता दें कि प्रियंका 2015 और 2018 में आए टीवी शो क्वांटिको, 2017 में आई फिल्म बेवॉच में काम कर चुकी हैं।

वहीं, प्रियंका आखिरी बार फिल्म में पिछले साल दिखी थीं। उन्होंने साल 2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक’ में फरहान के साथ काम किया था। फिल्म में जायरा वसीम ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर छाप नहीं छोड़ पाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।