लाइव टीवी

TMKOC: प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म में काम कर चुकी हैं 'दयाबेन' दिशा वकानी, बनीं थीं नौकरानी

Updated Jun 08, 2020 | 09:51 IST

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दिशा प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नजर आ चुकी हैं।

Loading ...
Disha Vakani
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
  • दिशा वकानी तारक मेहता से पहले प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेस के साथ काम कर चुकीं हैं।
  • दिशा वकानी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म लव स्टोरी 2050 में काम किया था।


मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी पिछले 11 साल से दर्शकों के दिल पर राज कर रहीं हैं। दिशा वकानी तारक मेहता से पहले ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।   

दिशा वकानी को फैन काफी वक्त से मिस कर रह हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दिशा ने प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा की फिल्म लव स्टोरी 2050 में काम किया था। दिशा वकानी ने फिल्म में नौकरानी का किरदार निभाया था। 

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा की ये फिल्म फ्लॉप रही थी। ऐसे में किसी ने भी दिशा वकानी को फिल्म में नोटिस नहीं किया था। ये फिल्म साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टेलिकास्ट होने से कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई थी। 

ऐश्वर्या राय के साथ कर चुकीं हैं काम 
दिश वकानी इससे पहले ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर में भी काम कर चुकीं हैं। आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनीं फिल्म जोशा अकबर में दिशा वकानी ने माधवी का सपोर्टिंग रोल निभाया था। 

दिशा ने फिल्म में जोधा उर्फ ऐश्वर्या राय की सबसे करीबी के रूप में देखा गया था, जो बादशाह अकबर उर्फ ऋतिक रोशन के साथ जोधा की शादी के बाद मुगल साम्राज्य में उनके साथ गई थीं। दिशा वकानी का रोल माधवी, जोधा की सीक्रेट कीपर और सबसे करीबी दोस्त का था।

बी ग्रेड फिल्मों में किया है काम 
दिशा वकानी बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में बी ग्रेड फिल्म 'कमसिन: द अनटच' से की थी।  इस फिल्म में दिशा ने काफी बोल्ड सीन भी दिए थे। 

दिशा वकानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि - 'मैं इंडस्ट्री में जब नई-नई आई थी तो मुझे पता नहीं था कि अच्छा काम कहां मिलता है। मैं गुजराती थिएटर किया करती थी। मुझे कई सारे फ्रॉड मिले। कई बार मुझे काम के लिए पैसा नहीं मिलता था। वहीं, कई बार पैसा था तो काम बकवास था। हालांकि, मुझे अपने अतीत पर कोई गम नहीं है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।