लाइव टीवी

TV एक्ट्रेस डोनल बिष्ट को फिल्ममेकर ने साथ सोने का दिया था ऑफर, बिग बॉस-15 कंटेस्टेंट के साथ हुआ कास्टिंग काउच

Updated Oct 17, 2021 | 12:52 IST

Donal bisht BB 15 Star casting couch experience: दिल तो हैप्पी है जी की अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने इस घटना के बाद उस शख्स के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। फिर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपने लिए प्रोजेक्ट्स की तलाश जारी रखी थी।

Loading ...
डोनल बिष्ट।
मुख्य बातें
  • डोनल बिष्ट करीब आधा दशक से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
  • अभिनेत्री डोनल बिष्ट फिलहाल बिग बॉस हाउस में नजर आ रही हैं।
  • बिग बॉस 15 में डोनल बिष्ट अन्य कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

अभिनेत्री डोनल बिष्ट करीब आधा दशक से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। अब तक उन्होंने कई टीवी शोज में काम करते हुए दर्शकों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोविंग बना ली है। शोबिज में अपने लिए जगह बनाने बाद अभिनेत्री डोनल बिष्ट फिलहाल बिग बॉस हाउस में नजर आ रही हैं। बिग बॉस 15 में डोनल बिष्ट अन्य कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं और अपनी पर्सनैलटी, स्टाइल सेंस से लोगों का दिल जीत रही हैं।

डोनल बिष्ट के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं थी। काफी स्ट्रगल करने के बाद डोनल ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। 2020 के एक इंटरव्यू में डोनल बिष्ट ने अपने साथ हुई भयानक कास्टिंग काउच की घटना के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि एक निर्देशक ने उनके साथ मिसबिहैव किया था जिसकी वजह से वो शिकायत दर्ज कराने पर मजबूर हो गई थीं। 

अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने बताया था कि स्ट्रगलिंग के दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इस घटना ने उन्हें कई दिनों और हफ्तों तक परेशान किया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक फिल्म निर्माता ने उन्हें एक रोल ऑफर किया था और इसके बदले में अपने साथ सोने के लिए कहा था।

दिल तो हैप्पी है जी की अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने इस घटना के बाद उस शख्स के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में अभिनेत्री ने टीवी इंडस्ट्री में अपने लिए प्रोजेक्ट्स की तलाश जारी रखी थी।

मुंबई मिरर के साथ एक साक्षात्कार में बिग बॉस-15 की कंटेस्टेंट डोनल बिष्ट ने कहा था, 'एक फिल्म निर्माता, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री से था उसने मुझे एक भूमिका के लिए उसके साथ सोने के लिए कहा था। मैंने तुरंत उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि मैं अपने काम की पूजा करती हूं। भले ही संघर्ष थोड़ा और होगा, मुझे यकीन था कि मैं केवल सही तरीके से इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाऊंगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।