लाइव टीवी

Faisal Shaikh New Car: फैजल शेख ने खरीदी करोड़ों की जगुआर, TV चाइल्ड एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को कर रहे डेट!

Updated Aug 05, 2021 | 12:05 IST

faisu Aka faisal shaikh Buy Jaguar Car: सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख जगुआर लैंड रोवर के मालिक बन चुके हैं। उनकी नई गाड़ी की कीमत 2.44 करोड़ से 4.85 तक के बीच में बताई जा रही है...

Loading ...
फैजल शेख ने खरीदी नई कार।
मुख्य बातें
  • फैजल शेख ने हाल ही में एक नई लग्जरी कार खरीद ली है।
  • उनकी नई गाड़ी की कीमत 2.44 करोड़ से 4.85 तक के बीच में बताई जा रही है।
  • कार की एक झलक फैजू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स रखने वाले फैजल शेख ने हाल ही में एक नई लग्जरी कार खरीद ली है। सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख अब जगुआर लैंड रोवर के मालिक बन चुके हैं। जी हां, फिटनेस मॉडल फैजल ने चमचमाती वाइट कलर की जगुआर लैंड रोवर खरीद ली है, जिसकी एक झलक अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

फैजल शेख ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा, 'चुपचाप कड़ी मेहनत करो और अपनी नई कार को कुछ शोर मचाने दो। मुझे इस नई लेडी से प्यार हो गया है जिसे माई न्यू कार कहा जाता है। नई रेंज रोवर वेलार के लिए की जर्नी रोमांचक होने वाली है।' अपनी नई कार के साथ फैजल काफी खुश नजर आ रहे है। उनकी नई गाड़ी की कीमत 2.44 करोड़ से 4.85 तक के बीच में बताई जा रही है।

फैजल शेख ने फैन फॉलोविंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 26 साल के फैजल शेख ने बहुत बड़ा और सक्सेसफुल मुकाम हासिल किया है। इंस्टाग्राम स्टार फैजल शेख के फिलहाल 21.8 मिनियल फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी फॉलोविंग रखते हुए फैजल, सलमान खान, रणवीर सिंह और क्रिकेटर विराट कोहली जैसे नामी सेलेब्स को कड़ी टक्कर देते हैं। 

कभी सेल्समैन का काम करते थे फैजल शेख
एक आम लड़के से सेलिब्रिटी बने फैजल शेख का स्ट्रगल काफी मेहनत भरा रहा है। फैजल के पिता बांद्रा में महिलाओं की नाइटी(नाइट वियर) पर एम्बॉयडरी करने का काम करते थे। फैजल शेख के पिता जावेद शेख की नौकरी से उनकी रोजी रोटी चलती थी। फैजु की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है और यहां तक कि उन्होंने खुद भी काफी टाइम तक हिल रोड पर सेल्समैन का काम किया है। पिछले कई सालों तक फैजल शेख से खुद को साबित करने के लिए लंबा स्ट्रगल किया। यहां तक कि उन्हें टिक टॉक पर बैन भी कर दिया गया था लेकिन उन्होंने आस नहीं छोड़ी। आज फैजल शेख एक जाने माने सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं।

जन्नत जुबैर को कर रहे डेट?
टीवी चाइल्ड स्टार जन्नत जुबैर रहमानी और फैजल शेख को लेकर अक्सर खबरें आती रही हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। प्रोजेक्ट के अलावा दोनों कई बार वेकेशन पर भी साथ-साथ दिखते हैं। अक्सर जुन्नत जुबैर और फैजल शेख को लेकर खबरें आती रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों से बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। हालांकि जन्नत और फैजल ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।