लाइव टीवी

कपिल शर्मा से नकुल मेहता और नेहा धूपिया तक, 2021 में इन टीवी स्टार्स के बच्चे देखेंगे पहली दिवाली!

Updated Nov 03, 2021 | 20:54 IST

Star Kids first Diwali 2021: कई टीवी सेलेब्स के बच्चे अपनी पहली दीवाली साल 2021 में मनाने जा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही स्टार्स की एक लिस्ट पर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
2021 में ये स्टारकिड मना रहे अपनी पहली दिवाली
मुख्य बातें
  • कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ मनाएंगे पहली दिवाली का जश्न
  • टीवी स्टार किड्स 2021 में देखने जा रहे अपनी पहली दिवाली
  • एक नजर ऐसे ही टीवी सेलेब्स और उनके बच्चों की लिस्ट पर

मुंबई: दिवाली आ चुकी है और टेलीविजन बिरादरी की मशहूर हस्तियों सहित पूरे देश में लोग त्योहार की तैयारी में व्यस्त हैं। हालांकि, दिवाली 2021 कुछ सेलेब्स के लिए काफी खास है क्योंकि यह पहली बार है जब कुछ नन्हे मेहमानों के साथ ये स्टार्स दिवाली मनाने जा रहे हैं। इस साल के दौरान अपने बच्चों का घर में स्वागत करने वाले कई लोकप्रिय टीवी सितारे उनके साथ अपनी पहली दिवाली का आनंद लेंगे। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही सेलेब्स की लिस्ट पर।

1. चारू असोपा और राजीव सेन:

मेरे अंगने में फेम चारु असोपा टेलीविजन टाउन की सबसे नई मां हैं। अभिनेत्री और उनके पति राजीव सेन ने दिवाली से दो दिन पहले, 1 नवंबर को अपनी नन्ही राजकुमारी का स्वागत किया। अब, दंपति अपनी बच्ची के साथ अपनी पहली दीपावली मनाएंगे।

2. शहीर शेख और रुचिका कपूर:

अभिनेता शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने लगभग दो महीने पहले माता-पिता बनने का अनुभव किया है। 20 सितंबर, 2021 को घर में अपनी बच्ची का स्वागत करने वाले कपल इस साल अपनी पहली दिवाली माता-पिता के रूप में और विवाहित जोड़े के रूप में दूसरी दिवाली मनाएंगे।

3. अदिति और मोहित मलिक:

कुल्फी कुमार बाजेवाला अभिनेता मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिति ने अप्रैल 2021 में बच्चे का परिवार में स्वागत किया है। दंपति ने एकबीर का अपने जीवन में स्वागत किया और खुशखबरी की घोषणा करते हुए उसे 'मैजिक' कहा। निःसंदेह यह कहा जा सकता है कि यह दिवाली उनके एकबीर के साथ होने के बाद और भी जादुई होने वाली है। (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

4. नकुल मेहता और जानकी पारेख:

बड़े अच्छे लगते हैं के राम उर्फ ​​नकुल मेहता और पत्नी जानकी पारेख अपने नन्हे मेहता के साथ रोशनी का त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं। दंपति 3 फरवरी, 2021 को बेबी बॉय सूफी के माता-पिता बने और हाल ही में उनका बच्चा 8 महीने का हुआ है। (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

5. अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी:

नागिन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और पति रोहित रेड्डी टीवी की दुनिया के एक और पावर कपल हैं, जो अपने बच्चे के साथ अपनी पहली दिवाली मनाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इस साल फरवरी की शुरुआत में बेबी रेड्डी उर्फ ​​'आरव' के जीवन में आने के साथ माता-पिता बनने का अनुभव हासिल किया है। (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

6. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ:

कॉमेडियन कपिल और वाइफ गिन्नी इस साल की शुरुआत में दूसरी बार माता-पिता बने हैं और उनके जीवन में बेबी बॉय त्रिशान की एंट्री हुई। इस साल बेटी अनायरा के बाद इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। उनके घर पर जश्न की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली से पहले कपिल ने रोशनी से सजे अपने घर की भी झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

7. नेहा धूपिया और अंगद बेदी:

रोडीज जज नेहा धूपिया ने भी अपने दूसरे बच्चे का पति अंगद बेदी और बड़ी बेटी मेहर के साथ परिवार में स्वागत किया है। परिवार ने हाल ही में अपने परिवार में सबसे कम उम्र के सदस्य को जोड़ा है और वह बड़े उत्साह के साथ त्योहार मनाते नजर आएंगे। (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

8. करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू:

करणवीर बोहरा और तीजय सिद्धू ने अपनी जुड़वां बच्चियों के साथ दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशी को महसूस किया है। एक साल होने जा रहा है, लेकिन परिवार अपने सबसे छोटे बच्चे के साथ पहली दिवाली मनाएगा। (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।