लाइव टीवी

Top TV Trending News: Deepika को लेकर Ranveer Singh का खुलासा, घर में फूट-फूटकर रोए Bigg Boss 15 कंटेस्टेंट Karan Kundrra

Updated Nov 03, 2021 | 22:00 IST

Top TV News: रणवीर सिंह से लेकर करण कुंद्रा, रूपाली गांगुली, देवोलीना भट्टाचार्जी, मोहसिन खान और शिवांगी जोशी तक आज यह टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं मोहसिन खान-शिवांगी जोशी। 
  • दीपिका पादुकोण को लेकर रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा। 
  • बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोए करण कुंद्रा।

TV Trending News Today, 03 November 2021: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान और शिवांगी जोशी आजकल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मोहसिन खान जैस्मिन भसीन के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इसके साथ वह राजन शाही के साथ एक फैमिली ड्रामा भी कर सकते हैं। वहीं शिवांगी जोशी भी नए टीवी सीरियल्स में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ओटीटी पर भी कदम रख सकते हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया के शो पर भावुक हुईं देवोलीना

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के शो लेडिस वर्सेस जेंटलमैन में कई सेलिब्रिटी आते रहते हैं। इस शो के आने वाले एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी, जैस्मीन भसीन, जय भानुशाली और टेरेंस लुईस नजर आएंगे। इस शो में देखा जाएगा कि यह सभी सेलिब्रिटीज रिलेशनशिप और कमिटमेंट को लेकर चर्चा करेंगे तभी देवोलीना भट्टाचार्जी इमोशनल हो जाएंगी। वह इस बात का खुलासा करेंगी कि वह करीब 6 से 7 साल तक रिलेशनशिप में रही थीं और इसका अंत बहुत बुरा हुआ था। वह अपनी कहानी बताते हुए काफी इमोशनल हो जाएंगी। 

दीपिका पादुकोण को लेकर रणवीर सिंह ने किया खुलासा

अपने शो द बिग पिक्चर में रणवीर सिंह आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट दिव्यांश के साथ लूंगी डांस गाने पर डांस करते हुए नजर आएंगे। इस गाने पर डांस करते हुए रणवी‌र सिंह इस बात का खुलासा करेंगे कि जब उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इस गाने की शूटिंग कर रही थीं तब वह भी सेट पर मौजूद थे। जब दीपिका पादुकोण इस गाने की शूटिंग की तैयारी कर रही थीं, तब वह उन्हें पटाने की जद्दोजहद में लगे हुए थे। रणवीर सिंह की यह बात सुनकर वहां मौजूद हर एक दर्शक हंसने पर मजबूर हो जाता है।

बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोए करण कुंदरा

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अफसाना खान को लेकर करण कुंद्रा काफी इमोशनल हो जाएंगे और फूट-फूट कर रोने लगेंगे। दरअसल पिछले एपिसोड में प्रतीक सहजपाल अफसाना खान को टारगेट कर रहे थे। इस दौरान प्रतीक सहजपाल अफसाना खान के साथ गलत तरीके से व्यवहार कर रहे थे। तभी अफसाना खान के सपोर्ट में करण कुंद्रा आ गए थे। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि करण कुंद्रा प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और जय भानुशाली के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे और अफसाना खान का साथ देंगे। अफसाना खान का साथ देते हुए वह इमोशनल हो जाएंगे और रोने लगेंगे। 

सेफ दीपावली मनाने के लिए रूपाली गांगुली की फैंस से गुहार 

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रूपाली गांगुली ने अपने फैंस से सेफ दीपावली मनाने की गुहार लगाई है। अदाकारा ने बताया कि लोगों को दीपावली सुरक्षित तरीके से मनानी चाहिए। अगर उन्हें पटाखे जलाने का मन हो रहा है तो वह फूलझड़ी और चकरी जला सकते हैं, लेकिन लोगों को नॉइस पॉल्यूशन करने से बचना चाहिए। दिवाली पर पटाखे फोड़ने से कई जानवरों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सिर्फ जानवर ही नहीं बल्कि उम्र दराज लोग भी प्रभावित होते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।