लाइव टीवी

कपिल की बेटी अनायरा शर्मा से तारा भानुशाली तक, लॉकडाउन में इन बच्चों की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

Updated Apr 25, 2021 | 13:30 IST

लॉकडाउन के कठिन समय में लोग अपने घरों पर हैं और इस दौरान कुछ टीवी सेलेब्स के बच्चों ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतने का काम किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सोशल मीडिया पर छाए बच्चे
मुख्य बातें
  • साल 2020 में कई टीवी सेलेब्स ने किया था परिवार में बच्चों का स्वागत
  • लॉकडाउन में टीवी जगत के बच्चों की सोशल मीडिया पर खूब रही चर्चा
  • इन टीवी स्टार्स के बच्चों की क्यूटनेस इंटरनेट पर जीत रही फैंस का दिल

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों में कई बच्चों का स्वागत किया गया है। वास्तव में, साल 2020 में बहुत सारे टीवी सेलेब्स माता-पिता बने हैं। इस बीच उनके फैंस में इन बच्चों की चर्चा होना लाजमी है और कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद तो लोगों के पास सोशल मीडिया पर बिताने के लिए समय ही समय था।

इस बीच टीवी जगत के ऐसे कई बच्चे थे जिन्होंने अपने क्यूटनेस से टीवी फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाई और उनका दिल जीत लिया है। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही टीवी स्टार किड्स पर।

अनायरा शर्मा:

कपिल शर्मा ने पहले बच्चे के रूप में अनायरा शर्मा का परिवार में स्वागत किया था। कपिल कई बार शो पर भी अपनी जिंदगी में आई बेटी को लेकर बातें शेयर करते रहे हैं। हालांकि अनायरा के बाद वह एक और बच्चे के पिता भी बन चुके हैं और फैंस को उम्मीद है कि जल्द उनके दूसरे बच्चे की क्यूटनेस भी उन्हें देखने को मिलेगी।

आरव रेड्डी:

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी फैंस के बीच सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले सेलेब्स हैं। वह फरवरी में जन्म लेने वाले अपने बच्चे आरव रेड्डी के बारे में लगातार कुछ मनमोहक और प्यारे पोस्ट शेयर करते रहते हैं और फैंस के बीच इसकी चर्चा भी खूब होती है।

अनायका गुप्ता:

स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की बेबी गर्ल भी क्यूटनेस पर्सनैलिटी है। छोटी सी परी अपनी मुस्कान और नासमझ हरकतों से फैंस के दिलों को पिघलाकर उनके बीच चर्चा में बनी रहती है।

अलयना सिंह:

कुमकुम भाग्य सीरियल की एक्ट्रेस शिखा सिंह ने पिछले साल अलयना के रूप में परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया था। वह नियमित रूप से अपनी बच्ची की तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं।

तारा भानुशाली:

जय भानुशाली और माही विज की बेटी तारा सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस के दम पर राज कर रही हैं। इस जोड़े ने सुंदर गाउन और देसी आउटफिट्स में बेटी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और हर बार ड्रामा क्वीन की तरह तारा ने फैंस का दिल जीत लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।